प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की
प्रविष्टि तिथि:
11 OCT 2026 9:47AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के आरंभ पर शांति की देवी मां शैलपुत्री की आराधना की।
प्रधानमंत्री ने कामना की कि मां शैलपुत्री का दिव्य आशीर्वाद सबके हृदय में धैर्य और आत्मविश्वास की ज्योति प्रज्वलित करे तथा समस्त देशवासियों पर बना रहे।
श्री मोदी ने इस अवसर पर देवी मां को समर्पित एक भक्ति स्तुति भी साझा की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“नवरात्रि के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है।”
************
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2321874)
आगंतुक पटल : 218
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam