प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने गुजरात के कच्छ में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
09 OCT 2026 7:51PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
गुजरात के कच्छ में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर दुखी हूँ। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ: प्रधानमंत्री @narendramodi
***
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2321558)
आगंतुक पटल : 456
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam