प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने जन्मदिवस की शुभकामनाओं के लिए श्री राम नाथ कोविंद जी का आभार व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
17 SEP 2026 10:33PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिवस की शुभकामनाओं के लिए श्री रामनाथ कोविंद जी का आभार व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि हमारा निरंतर यही प्रयास रहा है कि हर भारतीय—विशेषकर वे जो लंबे समय से वंचित रहे हैं—उन्हें गरिमा, अवसर और सशक्तिकरण मिल सके।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
श्री रामनाथ कोविंद जी, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और प्रेरणादायक शब्दों के लिए आपका बहुत-बहुत आभार।
हमारा निरंतर यही प्रयास रहा है कि हर भारतीय—विशेष रूप से वे जो लंबे समय से वंचित रहे हैं—उन्हें गरिमा, अवसर और सशक्तिकरण मिले।
हमारा साझा संकल्प यही है कि हम एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक समर्पण के साथ काम करते रहें।
@ramnathkovind
***********
पीके/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2311743)
आगंतुक पटल : 214
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam