गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा की समीक्षा की


केंद्रीय गृह मंत्री ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण सभी निर्माणाधीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार सिलिगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा अभेद्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

PIO गतिविधियों, जनसांख्यिकीय बदलावों, घुसपैठ (illegal immigration) और सीमा से जुड़े मामलों पर भी हुई चर्चा

श्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा के लिए 'चतुष्कोणीय अप्रोच' के कॉन्सेप्ट पर ज़ोर दिया और सभी एजेंसियों को इसे पूरी स्पिरिट के साथ लागू करने का निर्देश दिया

केंद्रीय गृह मंत्री ने बैठक में मौजूद सभी एजेंसियों को कॉरिडोर में अपने और संस्थान खोलकर अपनी मौजूदगी बढ़ाने का निर्देश दिया

सिलीगुड़ी कॉरिडोर को अतिक्रमण-मुक्त रखने के भी दिए निर्देश

श्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर में घुसपैठ को रोकने के लिए हर ज़रूरी कदम उठाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया

प्रविष्टि तिथि: 22 AUG 2026 8:30PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा की समीक्षा की। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और DGP के अलावा, गृह मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, सेना, BSF, SSB और RPF सहित अन्य केंद्रीय मंत्रालयों एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई इस बैठक में, मल्टी-एजेंसी सेंटर (MAC) के सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर बने स्टैंडिंग फोकस ग्रुप (SFG-SC) ने अब तक हुई प्रगति और कॉरिडोर की सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए अपनी सिफ़ारिशों के बारे में प्रेजेंटेशन दिया।

CR5_2397.JPG.jpeg

बैठक के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर में चल रही उन सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की, जो इसकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने PIO गतिविधियों, जनसांख्यिकीय बदलावों, घुसपैठ (illegal immigration) और सीमा से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार सिलिगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा अभेद्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा के लिए 'चतुष्कोणीय अप्रोच' के कॉन्सेप्ट पर ज़ोर दिया और सभी एजेंसियों को इसे पूरी स्पिरिट के साथ लागू करने का निर्देश दिया। कॉरिडोर में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के महत्व पर ज़ोर देते हुए, श्री शाह ने वहां मौजूद सभी एजेंसियों को सभी लंबित कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने बैठक में मौजूद सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे कॉरिडोर में अपने और संस्थान खोलकर अपनी मौजूदगी बढ़ाएं। उन्होंने कॉरिडोर में मौजूद सभी अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का भी जायजा लिया और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को अतिक्रमण-मुक्त रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सिलीगुड़ी कॉरिडोर में घुसपैठ को रोकने के लिए हर ज़रूरी कदम उठाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

HMA03255.JPG.jpeg

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को उत्तर बंगाल में और सैनिक स्कूल खोलने की संभावनाओं पर विचार करने का सुझाव दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तर बंगाल में सीनियर NCC कैडेट्स की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम करने को भी कहा। साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार से सिलीगुड़ी कॉरिडोर में सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स की व्यवस्था को मजबूत करने का आग्रह किया।

***

RK/RR/PR/PS


(रिलीज़ आईडी: 2302399) आगंतुक पटल : 222
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Gujarati , Odia