गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रेप्को बैंक ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को 22.90 करोड रुपये का लाभांश चेक भेंट किया


श्री अमित शाह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹169 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर सहकारी बैंकिंग के इतिहास में सबसे अधिक लाभ अर्जित करने की मिसाल कायम करने के लिए रेप्को बैंक के प्रबंधन को बधाई दी

गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले रेप्को बैंक की सफलता इसके पेशेवर और उत्कृष्ट कामकाज का प्रमाण है

प्रविष्टि तिथि: 05 AUG 2026 8:06PM by PIB Delhi

रेप्को बैंक ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार द्वारा धारित ₹76.32 करोड़ की शेयर पूंजी पर 30% की दर से लाभांश के रूप में ₹22.90 करोड़ का लाभांश चेक भेंट किया। श्री अमित शाह ने रेप्को बैंक के चेयरमैन श्री ई. संथानम, बैंक के डायरेक्टर और रेपको होम फाइनेंस लिमिटेड के चेयरमैन श्री सी. थंगाराजू और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री ओ.एम. गोकुल से चेक प्राप्त किया।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹169 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर सहकारी बैंकिंग में मिसाल कायम करने के लिए रेप्को बैंक प्रबंधन को बधाई। उन्होंने कहा कि यह बैंक के इतिहास में अब तक का सबसे ज़्यादा लाभ है। गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इस बैंक की सफलता इसके पेशेवर और बेहतरीन कामकाज का सबूत है। रेप्को बैंक के मैनेजमेंट और स्टाफ़ को शुभकामनाएँ।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन, सचिव (सीमा प्रबंधन और एफ.एफ.आर) डॉ. राजेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव (एफ.एफ.आर. डिवीजन) श्री गया प्रसाद और संयुक्त सचिव (आर.एच.एस) श्री मक्खन लाल मीणा उपस्थित थे।

बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ₹169 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है जो बैंक के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है। बैंक पिछले तीन दशकों से लगातार लाभ अर्जित कर शेयरधारकों को लाभांश दे रहा है। 30.06.2026 की स्थिति के अनुसार बैंक का बिजनेस मिक्स 26,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

******

आरके / आरआर / पीआर


(रिलीज़ आईडी: 2295164) आगंतुक पटल : 123
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Odia