प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग(वीसी) के माध्यम से आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए नशा मुक्त युवा’ के शुभारंभ के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं
प्रविष्टि तिथि:
02 AUG 2026 8:41PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग(वीसी) के माध्यम से आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए नशा मुक्त युवा’ के शुभारंभ के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं।
एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;
“काशी की पावन धरती से उठा कल्याणकारी विचार अब एक नेशनल प्रोजेक्ट बन गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' सामूहिकता की ताकत से हर युवा मन को छूने वाला है।”
“ड्रग्स कुछ समय के लिए ‘High’ देता है, लेकिन करियर और फैमिली लाइफ को ‘Low’ कर देता है। इसलिए नशा मुक्त रहकर हमारे युवाओं को अपने Potential को Protect करना है!”
“नशा मुक्ति की दिशा में देशभर के कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज के हमारे प्रोफेसर्स से मेरा यह विशेष आह्वान...”
***
पीके/केसी/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 2293530)
आगंतुक पटल : 178