प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 01 AUG 2026 8:45AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों- 2026 में जूडो के  57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यामिनी मौर्य ने बहुत शानदार खेल दिखाया और उनके प्रदर्शन में जूडो के प्रति उनका जुनून साफ ​​तौर पर झलकता था।

श्री मोदी ने विश्वास प्रकट किया कि उनकी यह उपलब्धि कई युवाओं को जूडो की तरफ आकर्षित करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने यामिनी मौर्य के भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट में कहा;

जूडो 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई! उन्होंने बहुत अच्छा खेला और उनके प्रदर्शन में जूडो के प्रति उनका जुनून साफ ​​तौर पर झलकता था। उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में कई युवाओं को जूडो की ओर आकर्षित करेगी। भविष्य में उनके प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

#CWG2026”

 

*******

पीके/केसी/पीके /डीए


(रिलीज़ आईडी: 2292849) आगंतुक पटल : 241
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , Telugu , Kannada , English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Gujarati , Tamil