लोकसभा सचिवालय
लोक सभा अध्यक्ष ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को पुष्पांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि:
23 JUL 2026 6:55PM by PIB Delhi
नई दिल्ली; 23 जुलाई 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संसद सदस्य; पूर्व सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को पुष्पांजलि अर्पित की। लोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह ने भी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोकमान्य के नाम से प्रसिद्ध श्री बाल गंगाधर तिलक प्रखर राष्ट्रवादी, दूरदर्शी नेता, समाज सुधारक और विद्वान थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान आमजन में राजनीतिक चेतना जागृत करने में अग्रणी भूमिका निभाई । वह स्वराज के प्रबल समर्थक थे और उनके प्रेरक आह्वान—“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूँगा!”—ने देशवासियों को औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्र के प्रति लोकमान्य तिलक के असाधारण योगदान के सम्मान में संविधान सदन (तत्कालीन संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र का अनावरण 28 जुलाई 1956 को तत्कालीन प्रधान मंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा किया गया था।
***
AM
(रिलीज़ आईडी: 2288487)
आगंतुक पटल : 132