कोयला मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कोयला मंत्रालय ने सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए

प्रविष्टि तिथि: 08 JUL 2026 7:25PM by PIB Delhi

सरकार द्वारा 13 मई 2026 को मंजूर की गई 37,500 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय वाली 'सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना' के तहत कोयला मंत्रालय आवेदन आमंत्रित कर रहा है।

यह योजना सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की एक प्रमुख पहल है। इसका उद्देश्य मूल्यवर्धन को बढ़ाना, आयात पर निर्भरता कम करना और ऊर्जा व रसायन क्षेत्रों में भारत के आत्मनिर्भर बनने के विजन में मदद करना है।

योजना को मंजूरी मिलने के बाद, 25 जून 2026 को योजना संबंधी दिशानिर्देश जारी किए गए, जिसके बाद 7 जुलाई 2026 को प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी) प्रकाशित किया गया, जिसमें पात्र आवेदकों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए।

हितधारकों की भागीदारी को सुगम बनाने और योजना के प्रावधानों व आवेदन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए, मंत्रालय 20 जुलाई 2026 को एक प्री-एप्लीकेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। भावी आवेदकों और अन्य हितधारकों को इस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने और स्पष्टीकरण के लिए अपने सवाल भेजने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 है।

योजना के दिशानिर्देश, प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी) और आवेदन की समय-सीमा कोयला मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। संबद्ध संस्थाओं को दस्तावेज़ों की समीक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

****

पीके/केसी/एसके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2282631) आगंतुक पटल : 122
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil