प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और प्रॉस्पेरिटी पार्टी को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
23 JUN 2026 8:09PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इथियोपिया के संसदीय चुनावों में निर्णायक जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और प्रॉस्पेरिटी पार्टी को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इथियोपिया के साथ अपने ऐतिहासिक, बहुआयामी और गहरे जड़ें जमाए संबंधों को खास महत्व देता है। पिछले वर्ष अपनी इथियोपिया यात्रा को याद करते हुए उन्होंने भारत-इथियोपिया रणनीतिक साझेदारी तथा दोनों देशों की जनता के बीच मैत्री संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ मिलकर कार्य करने की इच्छा जाहिर की।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
“मेरे मित्र प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और प्रॉस्पेरिटी पार्टी को इथियोपिया के संसदीय चुनावों में निर्णायक विजय के लिए हार्दिक बधाई।
भारत इथियोपिया के साथ अपने ऐतिहासिक, बहुआयामी और गहरे संबंधों को बेहद संजोकर रखता है। मैं पिछले वर्ष अपनी इथियोपिया यात्रा को चाव से याद करता हूँ और अपनी रणनीतिक साझेदारी तथा हमारे लोगों के बीच दोस्ती के बंधनों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के प्रति उत्सुक हूँ।"
@AbiyAhmedAli”
****
पीके/केसी/केजे/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2277246)
आगंतुक पटल : 177