प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने 'आर्ट ऑफ लिविंग' में श्री श्री रविशंकर जी से मुलाकात की
प्रविष्टि तिथि:
10 MAY 2026 7:05PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी बेंगलुरु यात्रा के दौरान 'आर्ट ऑफ लिविंग' के संस्थापक और प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी से मुलाकात की।
श्री मोदी ने कहा कि उनकी श्री श्री रविशंकर जी के साथ विभिन्न विषयों पर उत्कृष्ट चर्चा हुई, विशेष रूप से 'आर्ट ऑफ लिविंग' द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से बातचीत हुई।
प्रधानमंत्री ने सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति श्री श्री रविशंकर जी की प्रतिबद्धता की सराहना की और विभिन्न पहलों के माध्यम से समाज की सेवा में इस संस्थान के प्रयासों को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
"आर्ट ऑफ लिविंग में प्रवास के दौरान श्री श्री रविशंकर जी से भेंट हुई। हमने विभिन्न विषयों पर उत्कृष्ट चर्चा की, विशेष रूप से 'आर्ट ऑफ लिविंग' द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सार्थक बातचीत हुई। सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति उनकी निष्ठा अत्यंत प्रशंसनीय है।
@ArtofLiving
@Gurudev”
**************
पीके/केसी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2259612)
आगंतुक पटल : 106
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Telugu
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Bengali
,
Gujarati
,
Tamil
,
Kannada
,
Malayalam