गृह मंत्रालय
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के गंगासागर में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रार्थना की
अकल्पनीय चुनौतियों और हर बाधा के बीच राष्ट्र रक्षा को सर्वोच्च लक्ष्य मानकर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सुरक्षा बलों के शौर्य पर हर भारतीय को अभिमान है
उद्गम स्थली गंगोत्री से लेकर संगम तट श्री प्रयागराज और माँ गंगा जहाँ सागर में विलय होती हैं, उस गंगासागर तक माँ गंगा करोड़ों श्रद्धालुओं के प्राणों में बसती हैं
श्री अमित शाह ने गंगासागर स्थित कपिल मुनि आश्रम में महर्षि कपिल की पूजा-अर्चना की
ज्ञान, त्याग और तप के प्रतीक ऋषिवर कपिल का जीवन-दर्शन हर देशवासी के लिए प्रेरणादायी है
जीवनदायिनी माँ गंगा के इस पवित्र तीर्थ पर मन असीम शांति और आध्यात्मिक आनंद से भर गया
प्रविष्टि तिथि:
27 APR 2026 7:22PM by PIB Delhi
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के गंगासागर में प्रार्थना की, राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कपिल मुनि आश्रम में महर्षि कपिल की पूजा-अर्चना की।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी सिलसिलेवार पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “सब तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार! गंगा और सागर की संगमस्थली गंगासागर में पूजन-अर्चन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जीवनदायिनी माँ गंगा के इस पवित्र तीर्थ पर मन असीम शांति और आध्यात्मिक आनंद से भर गया। माँ गंगा देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें।”
अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री अमित शाह ने कहा, “देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे अमर जवानों को आज गंगासागर में श्रद्धापूर्वक पूजन-तर्पण अर्पित किया। अकल्पनीय चुनौतियों और हर बाधा के बीच राष्ट्ररक्षा को सर्वोच्च लक्ष्य मानकर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सुरक्षा बलों के शौर्य पर हर भारतीय को अभिमान है।”

जनकल्याण की कामना करते हुए श्री अमित शाह ने कहा, “गंगासागर स्थित कपिल मुनि आश्रम में महर्षि कपिल का पूजन कर देशवासियों के कल्याण की कामना की। ज्ञान, त्याग और तप के प्रतीक ऋषिवर कपिल का जीवन-दर्शन हर देशवासी के लिए प्रेरणादायी है।”


केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा, “उद्गम स्थली गंगोत्री से लेकर संगम तट श्री प्रयागराज और माँ गंगा जहाँ सागर में विलय होती हैं, उस गंगासागर तक माँ गंगा करोड़ों श्रद्धालुओं के प्राणों में बसती हैं ।”
*****
RK/PR/PS/SK/SC
(रिलीज़ आईडी: 2256049)
आगंतुक पटल : 120