अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डॉ. श्रीवत्स कृष्णा, सचिव, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने दिल्ली से हज 2026 की प्रथम उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


सरकार ने हज यात्रियों की सुविधा और कल्याण सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रविष्टि तिथि: 18 APR 2026 11:35AM by PIB Delhi

डॉ. श्रीवत्स कृष्णा, सचिव, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने आज सुबह 9:45 बजे दिल्ली से मदीना के लिए रवाना होने वाले हज यात्रियों के पहले विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रस्थान स्‍थल पर यात्रियों को संबोधित करते हुए सुगम, सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से परिपूर्ण यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

 

डॉ. कृष्णा ने हज यात्रियों को आश्वस्त किया कि भारत सरकार उनकी सुविधा और कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास और सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय से चिकित्सा सहायता और रसद सहायता सहित व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि हज यात्रा का सुगम अनुभव हो सके।

हज यात्रियों से बातचीत करते हुए सचिव ने हज प्रक्रिया को अधिक समावेशी, पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया का पूर्णतः डिजिटलीकरण, चयन में अधिक पारदर्शिता और प्रस्थान स्‍थल पर बेहतर सुविधाओं जैसे निरंतर सुधारों ने देश भर के हज यात्रियों के लिए हज यात्रा में सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार किया गया है।

प्रस्थान करने वाले हज यात्रियों ने सरकार की पहलों और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। सुदृढ़ बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी आधारित उपायों और निरंतर सुधारों से, हज 2026 भारतीय हज यात्रियों के समग्र हज यात्रा अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने के लिए तैयार है।

***

पीके/केसी/पीपी/आर  


(रिलीज़ आईडी: 2253218) आगंतुक पटल : 107
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Gujarati