रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आम आदमी की ट्रेन: अमृत भारत एक्सप्रेस, लंबी दूरी की यात्रा को तेज, सुरक्षित और झटके रहित बनाती है, और इसके शुरू होने से ही स्लीपर क्लास में 100% से अधिक सीटें भरी रहती हैं।


भारतीय रेलवे ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक आम यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 860 सामान्य कोच स्थायी रूप से जोड़े हैं

सभी रेलगाड़ियों में बायो-टॉयलेट लगाए गए हैं, जिससे कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं सुनिश्चित हो रही हैं।

अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच त्योहारों और छुट्टियों के लिए 70,300 विशेष ट्रेन यात्राएं संचालित की गईं

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2026 6:57PM by PIB Delhi

रेलवे नेटवर्क राज्यों की सीमाओं तक फैला हुआ है, इसलिए आवश्यकता के अनुसार इन सीमाओं के पार रेलगाड़ियां चलाई जाती हैं।

निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को कम कीमत पर परिवहन साधन उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे ने अमृत भारत सेवा शुरू की है यह पूरी तरह से गैर-वातानुकूलित आधुनिक रेलगाड़ियां हैं। अमृत भारत में वर्तमान में 11 सामान्य  कोच, 8 शयनयान कोच, 1 पैंट्री कार और 2 सामान कम दिव्यांगजन कोच शामिल हैं।

तेज गति और उन्नत सुरक्षा मानक इन रेलगाड़ियों की प्रमुख विशेषताएं हैं, जिनमें निम्नलिखित उन्नत सुविधाएं शामिल हैं:

i. वंदे भारत स्लीपर की तरह पर बेहतर साफ़ सुथरी सीटों और बर्थों का उन्नत रूप और अनुभव।

ii. झटके रहित अर्ध-स्वचालित कपलर।

iii. क्रैश ट्यूब की व्यवस्था करके कोचों में दुर्घटना-सुरक्षा में सुधार।

iv. सभी कोचों और सामान रखने के कमरे में सीसीटीवी प्रणाली की व्यवस्था।

v. शौचालयों के बेहतर डिजाइन।

vi. बर्थ पर चढ़ने में आसानी के लिए सीढ़ी के डिजाइन में सुधार किया गया है।

vii. बेहतर एलईडी लाइट फिटिंग और चार्जिंग सॉकेट।

viii. ईपी असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम का प्रावधान।

ix. शौचालयों और विद्युत कक्षों में अति सूक्ष्म द्रव्य कणों पर आधारित अग्नि शमन प्रणाली।

x. यूएसबी टाइप-ए और टाइप-सी मोबाइल चार्जिंग सॉकेट।

xi. यात्री और गार्ड/रेल मैनेजर के बीच दो-तरफ़ा संचार के लिए आपातकालीन टॉक बैक सिस्टम।

xii. उन्नत ताप क्षमता वाली नॉन-एसी पेंट्री।

xiii. आसानी से लगने और हटाने के लिए क्विक रिलीज़ मैकेनिज़्म के साथ पूरी तरह से सीलबंद गैंगवे।

दिनांक 05.03.2026 तक भारतीय रेल नेटवर्क पर निम्नलिखित 54 अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएं संचालित हो रही हैं:

एस.एन.

ट्रेन संख्या और नाम

1

11015/11016 लोकमान्य तिलक (टी)-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस

2

13697/13698 गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

3

15293/15294 मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

4

15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार (टी) अमृत भारत एक्सप्रेस

5

15561/15562 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस

6

15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार (टी) अमृत भारत एक्सप्रेस

7

22361/22362 राजेंद्रनगर (टी) - नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

8

13433/13434 एसएमवीटी बेंगलुरु - मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस

9

13435/13436 मालदा टाउन-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस

 

10

15133/15134 छपरा-आनंद विहार (टी) अमृत भारत एक्सप्रेस

11

14047/14048 सीतामढी - दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

12

14627/14628 सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस

13

19623/19624 मदार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस

14

16601/16602 इरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस

15

19021/19022 उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस

16

15671/15672 कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस

17

20609/20610 न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

18

16597/16598 एसएमवीटी बेंगलुरु - अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस

19

11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस

20

16107/16108 ताम्बरम - संतरागाछी अमृत भारत एक्सप्रेस

21

13065/13066 हावड़ा - आनंद विहार (टी) अमृत भारत एक्सप्रेस

22

22587/22588 सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस

23

20603/20604 न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस

24

15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस

25

16121/16122 तांबरम-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल अमृत भारत एक्सप्रेस

26

16329/16330 नागरकोइल - मंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस

27

17041/17042 चार्लापल्ली-तिरुवनंतपुरम उत्तर अमृत भारत एक्सप्रेस

 

उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित स्टेशनों के लिए निम्नलिखित अमृत भारत रेलगाड़ियां उपलब्ध हैं:

एस.एन.

ट्रेन संख्या और नाम

1

15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार (टी) अमृत भारत एक्सप्रेस

2

11015/11016 लोकमान्य तिलक (टी)-सहरसा जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस

 

3

15561/15562 दरभंगा-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस

4

15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार (टी) अमृत भारत एक्सप्रेस

5

22361/22362 राजेंद्र नगर (टी)-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

6

13435/13436 मालदा टाउन-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस

7

14047/14048 सीतामढी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

8

13697/13698 गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

9

14627/14628 सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस

10

16601/16602 इरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस

11

15293/15294 मुजफ्फरपुर-चार्लापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

12

15133/15134 छपरा-आनंद विहार (टी) अमृत भारत एक्सप्रेस

13

19623/19624 मदार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस

14

11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस

15

15671/15672 कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस

16

15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस

17

22587/22588 सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस

18

13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार (टी) अमृत भारत एक्सप्रेस

 

निम्नलिखित अमृत भारत रेलगाड़ियां आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित स्टेशनों के लिए सेवाएं प्रदान करती हैं:

एस.एन.

ट्रेन संख्या और नाम

1

13433/13435 एसएमवीटी बेंगलुरु-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस

2

16601/16602 इरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस

3

19021/19022 उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस

 

4

16107/16108 तांबरम-संतरागाछी अमृत भारत एक्सप्रेस

5

20603/20604 न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस

6

20609/20610 न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

7

16597/16598 एसएमवीटी बेंगलुरु-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस

8

17041/17042 हैदराबाद-तिरुवनंतपुरम उत्तर अमृत भारत एक्सप्रेस

 

इसके अलावा, वंदे भारत स्लीपर सेवाओं सहित नई रेल सेवाओं की शुरुआत एक सतत प्रक्रिया है, जो कई कारकों पर निर्भर करती है, जिनमें शामिल हैं-

उस अनुभाग की क्षमता

पथ की उपलब्धता

आवश्यक रोलिंग स्टॉक की उपलब्धता

रोलिंग स्टॉक के लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचे की उपलब्धता

रेलवे ट्रैक और अन्य संपत्तियों के रखरखाव की आवश्यकताएँ।

खंड की अधिभोग क्षमता और यातायात आवश्यकता

सीटों की उपलब्धता:

भारतीय  रेलगाड़ियों में  सीटों के भरने का  तरीका पूरे वर्ष एक समान नहीं रहता और यह कम व्यस्त और अधिक व्यस्त समय में बदलता रहता है। व्यस्त समय में, विशेष रूप से लोकप्रिय मार्गों पर, रेलगाड़ियों में सीटें पूरी रहती है, जबकि कम व्यस्त समय में और कम व्यस्त मार्गों पर ऑक्यूपेंसी संतोषजनक नहीं रहती। हालांकि, वर्ष 2023-24 से 2025-26 (जनवरी 2026 तक) की अवधि के दौरान, स्लीपर क्लास में अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की औसत ऑक्यूपेंसी 100% से अधिक रही है।

सामान्य डिब्बे

अनारक्षित डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से, रेलवे ने सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही विभिन्न लंबी दूरी की ट्रेनों में 1250 सामान्य डिब्बे उपयोग में लाए गए। चालू वित्तीय वर्ष (फरवरी 2026 तक) में 860 डिब्बों को स्थायी रूप से विस्तारित किया गया है।

निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों की यात्रा संबंधी मांग को पूरा करने के लिए, भारतीय रेलवे ने 17,000 ग़ैर वातानुकूलित कोच (सामान्य/शयनयान) के निर्माण का कार्य शुरू किया है।

भारतीय रेलवे समाज के सभी वर्गों की यात्रा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसके लिए वह विभिन्न प्रकार के कोच उपलब्ध कराती है, जिनमें ग़ैर वातानुकूलित और वातानुकूलित दोनों प्रकार के कोच शामिल हैं।

आईआर में, ग़ैर वातानुकूलित कोचों का प्रतिशत लगभग 70% है, जैसा कि नीचे दर्शाया गया है:

तालिका 1: कोचों का वितरण :

गैर वातानुकूलित कोच (सामान्य और शयनयान)

`~62,000

लगभग 70%

वातानुकूलित कोच

लगभग 27,000

लगभग 30%

कुल कोच

~89,000

100%

 

सामान्य डिब्बों की अधिक उपलब्धता के कारण, सामान्य/अनारक्षित कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में नीचे दिखाए अनुसार वृद्धि का रुझान देखा गया है:

तालिका 2: सामान्य/अनारक्षित डिब्बों में यात्री:

वर्ष

यात्रियों की संख्या

2020-21

99 करोड़ (कोविड वर्ष)

2021-22

275 करोड़ (कोविड वर्ष)

2022-23

553 करोड़

2023-24

609 करोड़

2024-25

651 करोड़

ग़ैर वातानुकूलित यात्रियों के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। वर्तमान स्थिति इस प्रकार है:

तालिका 3: सीटों का वितरण:

नॉन-एसी सीटें

लगभग 54 लाख

~ 78%

एसी सीटें

लगभग 15 लाख

~ 22%

कुल

लगभग 69 लाख

100%

 

इसके अलावा, अनारक्षित सीटों का लाभ उठाने के इच्छुक यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए, भारतीय रेलवे (आईआर) किफायती यात्रा के लिए अनारक्षित ग़ैर वातानुकूलित यात्री रेल/एमईएमयू/ईएमयू आदि संचालित करता है, जो मेल/एक्सप्रेस सेवाओं में उपलब्ध अनारक्षित सीटों (डिब्बों) के अतिरिक्त हैं।

विशेष रेलगाड़ियां:

यात्रियों की अतिरिक्त जरूरतों को पूरा करने और नियमित सेवाओं द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की पूर्ति के लिए, आईआर त्योहारों, छुट्टियों आदि के दौरान विशेष रेल सेवाएं भी संचालित करता है।

इस प्रकार, ग्रीष्म/शीतकालीन अवकाशों, होली, दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ, क्रिसमस, सबरीमाला, ईद-उल-फितर आदि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे नेटवर्क पर संचालित विशेष रेलगाड़ियों की संख्या निम्न प्रकार है:

वर्ष

यात्राओं की संख्या

2023-24

~40,500

2024-25

~85,400

2025-26 (जनवरी 2026 तक)

~70,300

 

जनरल और ग़ैर वातानुकूलित शयनयान कोचों का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए, मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की संरचना संबंधी मौजूदा नीति में 22 डिब्बों वाली एक रेलगाड़ी में 12 (बारह) जनरल क्लास और शयनयान क्लास ग़ैर वातानुकूलित कोच और 8 (आठ) वातानुकूलित कोच का प्रावधान है, जिससे जनरल और ग़ैर वातानुकूलित स्लीपर कोचों का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए अधिक सुविधा उपलब्ध हो सके।

रेल डिब्बों का रखरखाव:

इसके अतिरिक्त, रेल डिब्बों के रखरखाव मानकों और स्वच्छता को सुनिश्चित करने और बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से निम्नलिखित कदम उठाए जाते हैं:

रेल डिब्बों का रखरखाव रेल डिब्बों /टर्मिनल पर निर्धारित विस्तृत दिशा-निर्देशों और निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाता है।

रेल डिब्बों के रखरखाव के दौरान   बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के लिए मशीनीकृत सफाई की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें आंतरिक भाग, बाहरी भाग और शौचालय शामिल हैं।

यात्रा के दौरान स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए रेल में सफाई कर्मचारी सेवा प्रदान की जा रही है और रास्ते में यात्रियों की सुविधा के लिए स्वच्छ रेलवे स्टेशन सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

क्षेत्रीय रेलवे के सभी खंडों/डिपो और कार्यशालाओं आदि में नामित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के माध्यम से नियमित निगरानी की जाती है

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण भी दिया जाता है

सामान्य डिब्बों में स्वच्छता:

स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है और भारतीय रेलवे  को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करता है। सामान्य डिब्बों सहित सभी डिब्बों की सफाई दोनों तरफ से की जाती है, जिसमें मशीनीकृत सफाई भी शामिल है। शौचालयों की नियमित सफाई की जाती है और ट्रेन के संचालन के दौरान स्वच्छता संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए एक सुस्थापित व्यवस्था मौजूद है। चिन्हित रेलगाड़ियों की सीमित मशीनीकृत सफाई के लिए स्वच्छ रेलवे स्टेशन (सीटीएस) की व्यवस्था की गई है। सभी रेलगाड़ियों में जैव-शौचालय लगाए गए हैं, जो रेलगाड़ियों के साथ-साथ पटरियों/स्टेशनों पर भी स्वच्छता बनाए रखने में सहायक होते हैं। स्वच्छता की निगरानी के लिए नियमित निरीक्षण किए जाते हैं।

यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में प्रश्नों के उत्तर देते हुए दी।

*****

केपी/केसी/एनकेएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2238572) आगंतुक पटल : 90
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Kannada