सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एमएसएमई सहयोग को गहरा करने और हरित परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए भारत-ब्राजील समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए


राष्ट्रपति लूला की यात्रा के दौरान एमएसएमई सहयोग और संपोषित विकास को प्रोत्साहन देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

प्रविष्टि तिथि: 21 FEB 2026 6:08PM by PIB Delhi

ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के नेतृत्व में भारत की चल रही प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान, भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय ने 21.02.2026 को ब्राजील गणराज्य के उद्यमशीलता, सूक्ष्म एवं लघु उद्यम मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ज्ञापन दोनों पक्षों को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने और दोनों देशों में एमएसएमई के पारस्परिक लाभ के लिए सहयोग के संभावित क्षेत्रों की खोज करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। यह दोनों देशों के एमएसएमई को एक-दूसरे की क्षमता, बाजार, प्रौद्योगिकी और नीतियों को समझने के लिए एक फ्रेमवर्क और अनुकूल माहौल प्रदान करेगा।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य हरित परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल परिस्थितियां भी तैयार करना है, जिसमें लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की हरित कोष तक पहुंच को सुगम बनाना शामिल है, जिससे उनका वैश्विक बाजारों और मूल्य श्रृंखलाओं में एकीकरण संभव हो सके, उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार हो सके और संपोषित विकास के लिए उनकी क्षमता मजबूत हो सके।

***

पीके/केसी/एमएम


(रिलीज़ आईडी: 2231288) आगंतुक पटल : 109
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu , Marathi , Tamil