उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 23 जनवरी, 2026 को ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 22 JAN 2026 7:17PM by PIB Delhi

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 23 जनवरी 2026 को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अपने प्रथम दौरे पर जाएंगे।

इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति ओडिशा के कटक और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित पराक्रम दिवस समारोहों में हिस्सा लेंगे। ये आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के उपलक्ष्य में किए जा रहे हैं।

***

पीके/केसी/केजे/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2217430) आगंतुक पटल : 117
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Tamil , Malayalam