राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने बधाई दी

Posted On: 18 AUG 2022 4:28PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, "जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं में भलाई और नैतिकता का संदेश शामिल है। उन्होंने "निष्काम कर्म" की अवधारणा का प्रचार किया और लोगों को 'धर्म' के मार्ग के माध्यम से परम सत्य की प्राप्ति के बारे में बताया।

मेरी भगवान से प्रार्थना है कि जन्माष्टमी का यह पर्व हमें अपने मन, वचन और कर्म में सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करे।’’

राष्ट्रपति का संदेश हिंदी में देखने के लिए यहां क्लिक करें

***.


एमजी/एएम/आईपीएस/एसएस



(Release ID: 1852924) Visitor Counter : 296