राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने राम नवमी की शुभकामनाएं दी

प्रविष्टि तिथि: 09 APR 2022 5:16PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने राम नवमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: -

रामनवमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

राम नवमी भगवान राम के आदर्शों को याद करने और उन्हें अपने जीवन में उतारने का एक शुभ अवसर है। उनका जीवन हमें सदाचार, सहिष्णुता, दया और बंधुत्व के उदात्त मूल्यों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित करता है। कर्तव्यों का पालन करते हुए, हमारे जीवन का मार्गदर्शन इन शाश्वत मूल्यों द्वारा होना चाहिए।

                                

आइए, हम भगवान राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए खुद को समर्पित करें और एक गौरवशाली राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें।“

 

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें

 

******

एमजी/एएम/जेके/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1815249) आगंतुक पटल : 426
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil