उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने भारतीय संस्कृति और विरासत की रक्षा करने की आवश्यकता पर जोर दिया
श्री नायडु ने भक्तों के लिए दर्शन की सुगमता में सुधार को लेकर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के प्रयासों की प्रशंसा की
उपराष्ट्रपति ने तिरुमाला मंदिर का दौरा कर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की
प्रविष्टि तिथि:
10 FEB 2022 12:36PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने परिवार के सदस्यों के साथ आज आंध्र प्रदेश में तिरुपति स्थित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम का दौरा कर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की।
पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए श्री नायडू ने मंदिर आकर प्रसन्नता जताई और कहा कि उन्होंने देश के लोगों की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। आध्यात्मिकता और कुछ नहीं बल्कि सेवा की भावना है का भाव व्यक्त करते उन्होंने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन उन्हें लोगों की और भी अधिक सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।
श्री नायडू ने कहा कि भारतीय संस्कृति व विरासत एकता, शांति और सामाजिक सद्भाव के सार्वभौमिक मूल्यों का समर्थन करती है और सभी को उनकी रक्षा व संरक्षण करने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने भक्तों के लिए दर्शन की सुगमता में सुधार को लेकर मंदिर के अधिकारियों की प्रशंसा की।
****
एमजी/एएम/आरकेजे
(रिलीज़ आईडी: 1797153)
आगंतुक पटल : 466