प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री के प्रारंभिक वक्तव्य का मूल पाठ

प्रविष्टि तिथि: 17 NOV 2026 12:16PM by PIB Delhi

Your Excellency, प्रेसीडेंट मार्कोस
Your Majesty,
Excellencies,

नमस्कार।

अपने आसियान परिवार के साथ एक बार फिर जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। आसियान की सफल अध्यक्षता और भारत के Country Coordinator के रूप में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए, मैं प्रेसीडेंट मार्कोस को हार्दिक बधाई और धन्यवाद देता हूँ।

आज इस फॉर्मैट में आसियान लीडर्स के साथ ये मेरा तेरहवाँ संवाद है। पिछले वर्षों में हमारी Act East Policy ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति, और नई गहराई दी है। हमारी साझेदारी अब साझा संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, डिफेन्स और स्पेस जैसे क्षेत्रों में नए आयाम प्राप्त कर रही है।

2014 से अब तक, हमने People-to-People Ties मजबूत करने के लिए 100 से अधिक initiatives लिए हैं, लगभग 250 Quick Impact Projects लॉन्च किए हैं, और ten thousand से अधिक Skill Building Scholarships दी हैं।

आज भारत और नौ आसियान देशों के बीच Direct Flights, और बढ़ता पर्यटन भी हमारी निकटता का एक प्रमाण है।

Friends,

पिछले कुछ वर्षों में दुनिया एक के बाद एक अनेक संकटों से गुज़री है। आज दुनिया को सबसे अधिक आवश्यकता है—शांति, स्थिरता और Predictability की। इस संदर्भ में, इस वर्ष की हमारी थीम- “Navigating Our Future, Together”, विशेष महत्व रखती है।

भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक-चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसीलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हमारा भविष्य competition से नहीं, cooperation से तय हो। हमारे पास सामर्थ्य भी है, और हमारे पास संकल्प भी है। हम मिलकर इस क्षेत्र को शांति और स्थिरता का प्रतीक बना सकते हैं।

Friends,

इस वर्ष आसियान देशों की यह मेरी तीसरी यात्रा है।यह भारत के लिए आसियान के विशेष महत्व को दर्शाता है।हमारा विश्वास है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।

आने वाले वर्षों में आसियान कम्यूनिटी विज़न 2045 और विकसित भारत 2047, हमारी साझा आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

पिछले बारह वर्षों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है। अब हमें मिलकर अपने क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देनी है। इस साझेदारी में आसियान की यूनिटी और सेन्ट्रैलिटी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटल है और अटल रहेगी।

मुझे विश्वास है कि, आज की बैठक हमारी Comprehensive Strategic Partnership को नई ऊँचाई प्रदान करेगी, और एक सुरक्षित, समावेशी, समृद्ध Indo-Pacific के निर्माण में योगदान देगी।

मैं आप सभी के विचार और सुझाव सुनने के लिए उत्सुक हूँ।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

 ***

MJPS/SS/VJ/SS


(रिलीज़ आईडी: 2337297) आगंतुक पटल : 284
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada , Assamese , Manipuri , Odia , English , Urdu , Bengali