स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 में अपने प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों और पहलों को प्रदर्शित किया


नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास ने 'हेल्थ पैवेलियन' का उद्घाटन किया; गैर-संचारी रोगों से निपटने के लिए बीमारियों की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्या सलिला श्रीवास्तव ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'हेल्थ पैवेलियन' के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

'युवा भारत, स्वस्थ भारत' थीम वाले इस हेल्थ पैवेलियन में बीमारियों की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली और एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया

24 राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और संगठनों के 39 स्टॉलों के माध्यम से सरकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलों, उपलब्धियों और सेवाओं को प्रदर्शित किया गया

आगंतुकों को जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए इंटरैक्टिव गतिविधियां, लाइव सीपीआर प्रदर्शन, स्वास्थ्य जागरूकता सत्र और बच्चों के लिए एक विशेष जोन की व्यवस्था की गई

प्रविष्टि तिथि: 14 NOV 2026 2:47PM by PIB Delhi

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू), 14 से 27 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) द्वारा आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में, एक समर्पित 'हेल्थ पैवेलियन' के माध्यम से अपने प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मुख्य उपलब्धियों और सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों को प्रदर्शित कर रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image001_20261114144945_2620fc.jpg

आज नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास ने 'हेल्थ पैवेलियन' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव; स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) के सचिव और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल; राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुनील कुमार बरनवाल; और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image002_20261114144958_2ceca5.jpg

इस प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम में मंत्रालय की भागीदारी नागरिकों से सीधे जुड़ने, सरकार की व्यापक स्वास्थ्य संबंधी पहलों को प्रदर्शित करने, और निवारक स्वास्थ्य देखभाल, बीमारियों का जल्द पता लगाने तथा स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है।

‘युवा भारत, स्वस्थ भारत’: निवारक स्वास्थ्य देखभाल की संस्कृति को प्रोत्साहन

इस वर्ष के 'हेल्थ पैवेलियन' की थीम ‘युवा भारत, स्वस्थ भारत’ है। इसमें निवारक स्वास्थ्य देखभाल, स्वस्थ जीवन शैली और एक स्वस्थ तथा अधिक सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image003_20261114145011_bfde83.jpg

इस थीम का उद्देश्य कम उम्र से ही स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता मजबूत करना और नागरिकों को उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सही फैसले लेने के लिए सशक्त बनाना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image004_20261114145025_6f28a4.jpg

जानकारीपूर्ण प्रदर्शनियों, परस्पर संवादात्मक (इंटरैक्टिव) प्रदर्शन और लोगों की भागीदारी वाली गतिविधियों के जरिए, यह पैवेलियन - खासकर युवाओं, बच्चों और परिवारों के लिए- स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को सुलभ, समझने में आसान और दिलचस्प बनाना चाहता है।

वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, डॉ. एम. श्रीनिवास ने गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) और जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ते बोझ पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें 'प्रिवेंटिव हेल्थकेयर' (बीमारियों की रोकथाम) पर अधिक ध्यान देने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जरूरत है।

उन्होंने एनसीडी (गैर-संचारी रोगों) की रोकथाम और प्रबंधन में जन जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर चिकित्सा हस्तक्षेप के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने नागरिकों को प्रेरित किया कि वे अपनी जीवनशैली से जुड़े सही विकल्प चुनकर अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जिम्मेदारी लें।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image005_20261114145037_69116a.jpg

डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि 'हेल्थ पैवेलियन' नागरिकों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे स्वास्थ्य संबंधी आम जोखिमों के बारे में जान सकते हैं, बचाव के उपायों को समझ सकते हैं और सरकार के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों व सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने आने वाले लोगों, विशेष रूप से युवाओं और परिवारों को प्रोत्साहित किया कि वे पैवेलियन की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस मौके का लाभ उठाकर स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में अपनी समझ को बेहतर बनाएं।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 24 स्वास्थ्य कार्यक्रमों और संगठनों को एक ही छत के नीचे लाया

'हेल्थ पैवेलियन' में 24 राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, कार्यक्रम प्रभाग और इसमें शामिल संगठन एक साथ आए हैं। इन्हें भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 के ग्राउंड फ्लोर पर 989 वर्ग मीटर में फैले 39 स्टॉलों के जरिए प्रदर्शित किया गया है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image006_20261114145141_a64dd4.jpg

यह पैवेलियन आगंतुकों को भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों के बारे में विस्तृत जानकारी देता है। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य सुरक्षा, अंग दान और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

यहां प्रदर्शित की जा रही प्रमुख पहलों और सेवाओं में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से संचालित आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ई-संजीवनी, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीबी मुक्त भारत अभियान, टेली-मानस (Tele-MANAS) और बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण से जुड़े कई अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रम शामिल हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image007_20261114145157_a38116.jpg

मंडप आगंतुकों और मंत्रालय के कार्यक्रम प्रभागों और भाग लेने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच सीधे जुड़ाव की सुविधा भी प्रदान करता है, जिससे नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानने, जानकारी प्राप्त करने और सरकारी स्वास्थ्य पहलों की बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलती है।

स्वास्थ्य जागरूकता को आकर्षक और सुलभ बनाने के लिए इंटरैक्टिव गतिविधियां

सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पूरे मंडप में सूचनात्मक और भागीदारी गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला आयोजित की गई है।

इनमें लाइव कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रदर्शन, स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य टॉक शो और इंटरैक्टिव क्विज कार्यक्रम शामिल हैं।

गतिविधियां महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य संदेशों को सरल और आकर्षक तरीकों से संप्रेषित करने के लिए डिजाइन की गई हैं, साथ ही बीमारी की रोकथाम, शीघ्र पता लगाने, आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वस्थ जीवन शैली के तौर-तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाती हैं।

 

बच्चों के लिए खास जोन, स्क्रीन-मुक्त सीखने और स्वस्थ मनोरंजन को देता है प्रोत्साहन

हेल्थ पैवेलियन में बच्चों के लिए एक विशेष 'किड्स जोन' बनाया गया है, जहां पारंपरिक खेल और मनोरंजक गतिविधियां शामिल हैं।

यहां मुख्य रूप से स्क्रीन-मुक्त गतिविधियों पर जोर दिया गया है, ताकि बच्चों में शारीरिक गतिविधि, आपसी मेलजोल और खेल-खेल में सीखने की आदत को बढ़ावा मिल सके।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image008_20261114145211_663f7a.jpg

इस पहल का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ आदतों के महत्व से परिचित कराना है, साथ ही पैवेलियन आने वाले परिवारों को एक आनंददायक और दिलचस्प माहौल प्रदान करना है।

टीबी के प्रति जागरूकता, स्क्रीनिंग और सामुदायिक भागीदारी पर विशेष ध्यान

टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक समर्पित टीबी स्टॉल लगाया गया है। यहां आने वाले लोगों को टीबी से बचाव, इसके लक्षणों, जांच, इलाज और 'राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम' (एनटीईपी) के तहत उपलब्ध विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image009_20261114145223_40a79b.jpg

इन गतिविधियों के तहत, एआई-युक्त हैंडहेल्ड एक्स-रे तकनीक का इस्तेमाल करके टीबी की जांच की जा रही है, वहीं, एक मेडिकल ऑफिसर लोगों को चिकित्सीय परामर्श और मार्गदर्शन दे रहे हैं।

इस स्टॉल पर 'नि-क्षय मित्रों' का पंजीकरण भी किया जा रहा है। इसके जरिए लोगों और संस्थाओं को टीबी से प्रभावित व्यक्तियों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसमें उन्हें पौष्टिक खाद्य सामग्री (उपलब्ध कराना भी शामिल है।

टीबी के खिलाफ लड़ाई में लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें नुक्कड़ नाटक, जादू के शो और टीबी मस्कट के साथ बातचीत शामिल है। इन गतिविधियों का उद्देश्य टीबी की जल्द पहचान, समय पर इलाज, पोषण संबंधी सहायता और समुदाय की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को लोगों तक पहुंचाना है।

यह पहल 'टीबी-मुक्त भारत' के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में सामूहिक प्रयासों और नागरिकों की भागीदारी के महत्व को रेखांकित करती है।

 

एक स्वस्थ भारत के लिए जन-जागरूकता और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करना

आईआईटीएफ 2026 में 'हेल्थ पैवेलियन' (स्वास्थ्य मंडप) इस बात को दर्शाता है कि मंत्रालय स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों को नागरिकों के और करीब लाने पर लगातार जोर दे रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image010_20261114145259_97c865.jpg

जानकारीपूर्ण प्रदर्शनों, व्यावहारिक प्रदर्शनों, इंटरैक्टिव गतिविधियों और प्रत्यक्ष सार्वजनिक जुड़ाव के संयोजन से, मंडप निवारक स्वास्थ्य देखभाल के बारे में अधिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना और व्यक्तियों और परिवारों को स्वस्थ जीवन शैली विकल्प चुनने के लिए सशक्त बनाना चाहता है।

मंत्रालय की भागीदारी स्वस्थ भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी, सामुदायिक भागीदारी और सूचित स्वास्थ्य विकल्पों के महत्व को भी पुष्ट करती है।

 

भाग लेने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों और संगठनों की सूची

 

क्र. सं.

कार्यक्रम / संगठन का नाम

आवंटित स्टॉलों की संख्या

1.

आयुष्मान आरोग्य मंदिर

3

2.

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं नशामुक्ति कार्यक्रम

2

3.

सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम

1

4.

राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम

1

5.

राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य कार्यक्रम

2

6.

एनपीसीबीवीआई (राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि हानि नियंत्रण कार्यक्रम)

2

7.

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम

2

8.

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई)

2

9.

ईसंजीवनी - राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा

1

10.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण

2

11.

राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम (एनओटीपी)

2

12.

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम

2

13.

टीबी मुक्त भारत अभियान

3

14.

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड

3

15.

कुष्ठ मुक्त भारत

1

16.

ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, नजफगढ़

1

17.

रक्त आधान सेवाएं (ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज)

1

18.

राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम

1

19.

बहरापन रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपीपीसीडी)

1

20.

केंद्रीय स्वास्थ्य शिक्षा ब्यूरो (सीएचईबी)

1

21.

टेली-मानस 

2

22.

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र

1

23.

बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम और उपशामक देखभाल (पैलिएटिव केयर) के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम

1

24.

भारतीय इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी

1

 

कुल

39

***

पीके/केसी/आरटी/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2336436) आगंतुक पटल : 53
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , Assamese , English , Urdu , Tamil