प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने पर भारतीय पुरुष अंडर-19 क्रिकेट टीम को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 14 NOV 2026 9:30PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज के दिन को भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार दिन बताया और युवा क्रिकेटरों के बेहतरीन प्रदर्शन और 'पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026' जीतने पर उन पर बहुत गर्व जताया।

यह देखते हुए कि उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी, प्रधानमंत्री ने टीम को उनके आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

"भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार दिन!

आज के बेहतरीन प्रदर्शन और 'पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026' जीतने पर हमारे युवा क्रिकेटरों पर बहुत गर्व है। उनकी यह सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी।

टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

*****

पीके/केसी/आरटी/एमपी 


(रिलीज़ आईडी: 2336432) आगंतुक पटल : 63
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , Assamese , English , Urdu , Bengali , Punjabi , Gujarati , Malayalam