प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं


इस शुभ अवसर पर संस्कृत सुभाषितम भी साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 06 NOV 2026 10:08AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य से रोशन करे। उन्होंने यह भी कामना की कि हर परिवार में सदैव खुशियां और उत्साह बना रहे।

श्री मोदी ने आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना की और सभी के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।

श्री मोदी ने संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए, 'एक्स' पर लिखा-

“सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे। हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्ज्वलित रहे, यही मंगलकामना है।

नमामि धन्वन्तरिमादिदेवं सुरासुरैर्वन्दितपादपद्मम्।

लोके जरारुग्भयमृत्युनाशं दातारमीशं विविधौषधीनाम्॥”

 

 

***

केपी/केसी/आरटी/एचएन/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2333492) आगंतुक पटल : 55
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam