वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की एमपी इकाई ने 595.420 किलोग्राम अफीम के भूसे का पाउडर जब्त किया; दो लोग गिरफ्तार

प्रविष्टि तिथि: 02 NOV 2026 12:34PM by PIB Delhi

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर के पास पंजाब में पंजीकृत एक टाटा ट्रक को रोका और ट्रक के फर्श में विशेष रूप से तैयार की गई एक खाली जगह में छिपाए गए 595.420 किलोग्राम अफीम के भूसे को जब्त किया। दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया।

सीबीएन अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी और वाहन को उसके दो सवारों सहित सफलतापूर्वक रोक लिया। गहन तलाशी के दौरान, ट्रक के फर्श में विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त स्थान से 595.420 किलोग्राम अवैध अफीम के भूसे के पाउडर से भरे 60 प्लास्टिक बैग बरामद किए गए।

बरामद प्रतिबंधित सामग्री और टाटा ट्रक को जब्त कर लिया गया और दोनों लोगों को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

प्रतिबंधित सामग्री के स्रोत और इसके परिवहन और वितरण में शामिल नेटवर्क की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

सीबीएन एमपी यूनिट नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को नष्ट करने और लगातार खुफिया जानकारी पर आधारित प्रवर्तन कार्रवाई के माध्यम से मादक दवाओं के खतरे को रोकने के लिए अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है।

***

 

पीके/केसी/आरटी/एमएम


(रिलीज़ आईडी: 2331875) आगंतुक पटल : 39
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Punjabi , Tamil