प्रविष्टि तिथि:
31 OCT 2026 9:55AM by PIB Delhi
विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (CAPFs)/ केन्द्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के 490 कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए 'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित किया गया है। ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ उत्कृष्ट कार्य को मान्यता एवं उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और कर्मियों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया जाता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में शुरू किया गया यह दक्षता पदक सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 1 फरवरी, 2024 को 'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' की अधिसूचना जारी की गई थी। पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, खुफिया शाखा/राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की विशेष शाखा/CPOs/CAPFs / राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) / असम राइफल्स / के सदस्यों और देशभर में फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में ऑपरेशन्स में उत्कृष्टता, जांच के क्षेत्र में बेहतरीन सेवा, असाधारण प्रदर्शन, अदम्य और साहसिक खुफिया सेवा और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत सरकारी वैज्ञानिकों को सराहनीय कार्य के लिए इस पदक से सम्मानित किया जाता है।
पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है।
पदक से सम्मानित कर्मियों की सूची गृह मंत्रालय की वेबसाइट - https://www.mha.gov.in पर उपलब्ध है
(विजेताओं की सूची के लिए क्लिक करें)
*****
आरके / आरआर / पीआर / पीएस