प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए श्री लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 26 OCT 2026 11:49AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर श्री लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को हार्दिक बधाई दी।

श्री मोदी ने भारत-ब्राजील की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे, 'ग्लोबल साउथ' की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे और अधिक समावेशी, न्यायसंगत तथा स्‍थायी दुनिया की दिशा में काम करेंगे।

प्रधानमंत्री ने 'एक्‍स' (ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा:

"मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति लूला को उनके शानदार पुनर्निर्वाचन पर हार्दिक बधाई।

मैं भारत-ब्राजील की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।

हम मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे, 'ग्लोबल साउथ' की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे और अधिक समावेशी, न्यायसंगत तथा स्‍थायी दुनिया की दिशा में काम करेंगे।

@LulaOficial"

********.

पीके/केसी/आरटी/एचएन/एमयू


(रिलीज़ आईडी: 2328405) आगंतुक पटल : 68
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Assamese , Gujarati , Odia , Tamil , Kannada , Malayalam