प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर थुलसिमथी मुरुगेसन और मानसी जोशी को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
23 OCT 2026 10:17PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बैडमिंटन में थुलसिमथी मुरुगेसन और मानसी जोशी को महिला डबल्स एसएल-3-एसयू-5 वर्ग में आज एशियाई पैरा खेलों का चैंपियन बनने पर बधाई दी है।
श्री मोदी ने कहा कि उनके शानदार प्रदर्शन से देश को बहुत गर्व हुआ है। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसी तरह चमक बिखेरती रहेंगी।
सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:
"थुलसिमथी मुरुगेसन और मानसी जोशी के लिए एक शानदार स्वर्ण पदक!
बैडमिंटन के महिला डबल्स एसएल-3-एसयू-5 वर्ग में एशियाई पैरा खेलों का चैंपियन बनने पर इस जोड़ी को बधाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन से देश को बहुत गर्व हुआ है। वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर यूं ही चमक बिखेरती रहें: प्रधानमंत्री @narendramodi"
*****
पीके/केसी/आरटी/एमकेएस
(रिलीज़ आईडी: 2327830)
आगंतुक पटल : 46