प्रविष्टि तिथि:
22 OCT 2026 6:52PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की हाई जंप टी42/टी63 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने और खेलों का नया रिकॉर्ड बनाने पर शैलेश कुमार को बधाई दी। शैलेश ने शानदार जंप के साथ यह दोहरी सफलता हासिल की।
श्री मोदी ने कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि शैलेश की प्रतिभा, निरंतरता और समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भारत को उन पर गर्व है।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा करते हुए लिखा:
“शैलेश कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की हाई जंप टी42/टी63 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता और खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया! उनकी शानदार जंप उनकी प्रतिभा, निरंतरता और समर्पण का परिचायक है। यह एक असाधारण उपलब्धि है। भारत को उन पर गर्व है: प्रधानमंत्री @narendramodi”
***********
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए