प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर दीप्ति जीवनजी को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
20 OCT 2026 6:48PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की 400 मीटर (टी20) स्पर्धा में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने पर दीप्ति जीवनजी की सराहना की।
श्री मोदी ने कहा कि अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए और एक शानदार एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ अपने गोल्ड मेडल का बचाव करना वाकई में एक अद्भुत उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा कि दीप्ति ने एक चैंपियन की सच्ची भावना का परिचय दिया है और उनकी यह सफलता अनगिनत युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:
“एक चैंपियन, जो उत्कृष्टता के नए कीर्तिमान गढ़ रही हैं!
दीप्ति जीवनजी ने एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में एक बार फिर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है और एक शानदार रिकॉर्ड के साथ अपने गोल्ड मेडल को बरकरार रखा है। अपने प्रदर्शन में और सुधार लाते हुए शीर्ष स्थान पर बने रहना वाकई में एक अद्भुत उपलब्धि है।
उन्होंने एक चैंपियन की सच्ची भावना का प्रदर्शन किया है। उनकी यह सफलता देश के अनगिनत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। मेरी ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi"
*****
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2325550)
आगंतुक पटल : 62