वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल निपटान और ई-कचरा प्रबंधन जागरूकता पर कार्यशालाओं का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 16 OCT 2026 11:42AM by PIB Delhi

वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत 15 अक्टूबर 2026 को ई-कचरा प्रबंधन जागरूकता और साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल निपटान पर कार्यशालाओं का आयोजन किया, जिसमें सभी नोडल अधिकारियों सहित 85 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशालाओं का उद्देश्य जिम्मेदारी के साथ ई-कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देना, साइबर सुरक्षा जागरूकता को मजबूत करना और कार्यस्थल पर सुरक्षित डिजिटल तरीकों को प्रोत्साहित करना था।

अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया ताकि उन्हें फ़िशिंग हमलों, मैलवेयर, धोखाधड़ी वाले व्हाट्सएप संदेशों और डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों सहित अन्य उभरते साइबर खतरों से अवगत कराया जा सके। सत्र में संदिग्ध ईमेल, लिंक, अटैचमेंट और संदेशों की पहचान करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया, विशेष रूप से उन संदेशों पर जो परिचित संपर्कों का रूप धारण करते हैं या पैसे, एक बार के पासवर्ड (ओटीपी) या व्यक्तिगत जानकारी मांगते हैं।

प्रतिभागियों को डिजिटल संचार का उपयोग करते समय सावधानी बरतने, अज्ञात लिंक पर क्लिक करने या अपुष्ट फ़ाइलों को डाउनलोड करने से बचने, संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचने और कोई भी कार्रवाई करने से पहले संदिग्ध संचार की प्रामाणिकता की जांच करने की सलाह दी गई। सत्र में आधिकारिक और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए साइबर स्वच्छता, सतर्कता और साइबर घटनाओं की समय पर रिपोर्टिंग के महत्व पर भी जोर दिया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image001_20261016114330_b6b6b7.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image002_20261016114336_79a7d4.jpg

ई - कचरा प्रबंधन जागरूकता सत्र में अधिकारियों को ई-कचरे के अनुचित निपटान के प्रतिकूल पर्यावरणीय प्रभावों के प्रति संवेदनशील बनाया गया, जिनमें मिट्टी तथा जल का प्रदूषण और मानव स्वास्थ्य तथा परितंत्र के लिए जोखिम पैदा करने वाले खतरनाक पदार्थों का रिसाव शामिल है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पुन: उपयोग, मरम्मत और पुनर्चक्रण के माध्यम से संसाधन संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, जहां भी संभव हो, मूल्यवान सामग्रियों की पुनर्प्राप्ति, कच्चे माल की मांग में कमी और लैंडफिल में भेजे जाने वाले कचरे की मात्रा को कम करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अधिकारियों को लागू ई-कचरा प्रबंधन नियमों के अनुसार, अप्रचलित इलेक्ट्रॉनिक और विद्युत उपकरणों के उचित पृथक्करण, सुरक्षित प्रबंधन और अधिकृत चैनलों के माध्यम से निपटान की आवश्यकता के बारे में भी जागरूक किया गया।

इन सत्रों ने टिकाऊ कार्यालय प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सत्रों में इस बात पर जोर दिया गया कि जिम्मेदार ई-कचरा प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के कुशल उपयोग और चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में योगदान देता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image003_20261016114343_f7b172.jpg

ये पहलें स्वच्छ कार्यस्थल को बढ़ावा देने, संसाधनों के ज़िम्मेदार प्रबंधन को सुनिश्चित करने और सुरक्षित डिजिटल वातावरण को बढ़ावा देने के प्रति वस्त्र मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। वस्त्र मंत्रालय पर्यावरण स्थिरता को साइबर सुरक्षा जागरूकता के साथ एकीकृत करके कार्यस्थल प्रथाओं में सुधार, संसाधन संरक्षण और उन्नत डिजिटल सुरक्षा के माध्यम से विशेष अभियान 6 के उद्देश्यों को आगे बढ़ा रहा है।

मंत्रालय ने अपने परिसर के भीतर उत्पन्न होने वाले ई-कचरे के संग्रह और उचित प्रबंधन के लिए भी पहल की है, जिसमें लागू दिशानिर्देशों के अनुसार अप्रचलित और बेकार इलेक्ट्रॉनिक तथा विद्युत उपकरणों के जिम्मेदार निपटान पर जोर दिया गया है।

डेस्कटॉप कंप्यूटर, कीबोर्ड, फोटोकॉपी मशीन (जेरॉक्स मशीन), एयर प्यूरीफायर और इलेक्ट्रिक हॉट केस सहित ऐसे इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल उपकरण जो बेकार हो चुके हों उन्हें ई-कचरा प्रबंधन नियमों के अनुसार उचित तरीके से संभालना और निपटाना जरूरी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image004_20261016114348_100bae.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image005_20261016114355_439329.jpg

इस पहल का उद्देश्य बेकार और पुराने हो चुके इलेक्ट्रॉनिक और विद्युत उपकरणों की पहचान करना, उनका उचित पृथक्करण सुनिश्चित करना और अधिकृत माध्यमों से उनका निपटान करना है। जिम्मेदार ई-कचरा प्रबंधन पर्यावरण प्रदूषण को रोकने, मूल्यवान सामग्रियों की पुनर्प्राप्ति में सहायता करने और संसाधनों के कुशल उपयोग को बढ़ावा देने में सहायक होता है।

वस्त्र मंत्रालय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच टिकाऊ कार्यालय प्रथाओं और ई-कचरे के उचित निपटान के महत्व के बारे में जागरूकता फैला रहा है। ऐसे प्रयास स्वच्छ कार्य वातावरण और सतत विकास के व्यापक राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में योगदान करते हैं।

इन पहलों के माध्यम से, वस्त्र मंत्रालय जिम्मेदार संसाधन प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता और डिजिटल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है। ये गतिविधियां स्वच्छता, अप्रचलित उपकरणों के उचित निपटान, संसाधनों के कुशल उपयोग और अपने सभी कार्यालयों में एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण को बढ़ावा देकर विशेष अभियान 6 के उद्देश्यों को सुदृढ़ करती हैं।

***

पीके/केसी/आरटी/एके/केके


(रिलीज़ आईडी: 2324262) आगंतुक पटल : 79
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil , Telugu