वित्त मंत्रालय
डीपीई ने विशेष अभियान 6 लागू किया, जिसका उद्देश्य सभी कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित करना है
अभियान का क्रियान्वयन चरण बद्ध ढंग से 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा, इस दौरान स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटारे और कार्यालयों के कुशल प्रबंधन पर विशेष ध्यान होगा
शिकायतों का समयबद्ध निपटारा और रिकॉर्डों की व्यवस्थित समीक्षा के माध्यम से प्रशासनिक कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के प्रयास
प्रविष्टि तिथि:
12 OCT 2026 1:35PM by PIB Delhi
भारत सरकार वर्ष 2021 से प्रति वर्ष स्वच्छता को बढ़ावा देने और लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान संचालित कर रही है। सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) भी बीते वर्षों में इन विशेष अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है। इस वर्ष विशेष अभियान 6 का उद्देश्य सभी कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित करना है। इस अभियान में ई-कचरे के प्रभावी संग्रहण, पृथकिकरण और निपटान पर भी विशेष बल दिया गया है।
डीपीई, विशेष अभियान 6 के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रहा है। यह अभियान निम्नलिखित चरणों में चलाए जा रहे हैं:
- तैयारी चरण: 15 सितंबर, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक;
- क्रियान्वयन चरण: 2 अक्टूबर, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक;
- मूल्यांकन चरण: 16 नवंबर, 2026 से 30 नवंबर, 2026 तक।
डीपीई ने तैयारी चरण के दौरान क्रियान्वयन चरण में पूरा किए जाने वाले निम्नलिखित लक्ष्यों और गतिविधियों की पहचान की है:
i. लंबित मामले और जन शिकायतें: सभी जन शिकायतों का निपटारा करना।
ii. अभिलेख प्रबंधन: समीक्षा के लिए कुल 325 फाइलों की पहचान की गई है।
iii. कार्यालय स्थल का सर्वोत्तम उपयोग
iv. स्वच्छता और कार्यस्थल में सुधार: स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन, कार्यालयीन स्थान के बेहतर उपयोग और समग्र कार्यस्थल के वातावरण में सुधार के लिए विशेष पहल करना।
v. सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क को बढ़ावा दिया जाना।
सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) तैयारी चरण में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 के मध्य संचालित किए जा रहे क्रियान्वयन चरण के दौरान, सभी आवश्यक प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही, स्वच्छता को और बेहतर बनाने, लंबित मामलों में कमी लाने, अभिलेख प्रबंधन में सुधार करने तथा कार्यालय के संसाधनों का कुशलतापूर्वक उपयोग सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
डीपीई विशेष अभियान 6 के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
***
पीके/केसी/आरटी/डीटी
(रिलीज़ आईडी: 2322635)
आगंतुक पटल : 22