प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रमुख के रूप में देश सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएँ देने के लिए नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू का आभार व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
07 OCT 2026 8:36PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है और इस बात को दोहराया कि भारत और नाइजीरिया घनिष्ठ साझेदार तथा ग्लोबल साउथ की प्रमुख आवाजें हैं। श्री मोदी ने भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने तथा अधिक समावेशी, समृद्ध और शांतिपूर्ण दुनिया के साझा विजन को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
भारत और नाइजीरिया घनिष्ठ साझेदार हैं और ग्लोबल साउथ की प्रमुख आवाजें हैं। मैं हमारी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने तथा अधिक समावेशी, समृद्ध और शांतिपूर्ण दुनिया के हमारे साझा विजन को आगे बढ़ाने के लिए अपना सहयोग जारी रखने हेतु उत्सुक हूँ।
@NGRPresident
************
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2320697)
आगंतुक पटल : 6