प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर वैश्विक नेताओं ने बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 07 OCT 2026 4:56PM by PIB Delhi

7 अक्टूबर 2026 को सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा होने पर वैश्विक नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। वर्ष 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने और उसके बाद 2014 में भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद से 25 वर्ष पूरे होने पर, वैश्विक नेताओं ने उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व, सुशासन के प्रति समर्पण और वैश्विक शांति, समावेशिता एवं सतत विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की है।

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा:

प्रधानमंत्री @narendramodi, हमारे युग के एक अवतार।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा;

"नाइजीरिया संघीय गणराज्य की सरकार और वहां की जनता की ओर से, तथा अपनी ओर से, मैं भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री नरेन्द्र मोदी @narendramodi को इस वास्तव में ऐतिहासिक पड़ाव पर हार्दिक और स्नेहपूर्ण बधाई देता हूं।

आज, 7 अक्टूबर 2026 को, वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री और सरकार के प्रमुख के रूप में उनके द्वारा पहली बार पदभार ग्रहण करने के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

उनकी जनसेवा बिना किसी रुकावट के निरंतर जारी रही है। गुजरात के लोगों की बारह से अधिक वर्षों तक सेवा करने के बाद, वे 2014 से लगातार भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री के पद पर बने हुए हैं।

किसी भी लोकतंत्र में निरंतर 25 वर्षों का नेतृत्व करना एक दुर्लभ उपलब्धि है। विश्व के सबसे अधिक आबादी वाले राष्ट्र में, यह भारतीय जनता द्वारा उनमें व्यक्त किए गए अटूट और निरंतर विश्वास का एक शक्तिशाली प्रमाण है।

नाइजीरिया हमारे दोनों महान राष्ट्रों के बीच रणनीतिक साझेदारी को अत्यधिक महत्व देता है। मुझे नवंबर 2024 में प्रधानमंत्री की अबुजा की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा की सुखद याद है, जब नाइजीरिया ने उन्हें ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर की उपाधि से सम्मानित किया था।

उस यात्रा ने व्यापार और निवेश, ऊर्जा, रक्षा एवं सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमारे सहयोग को एक नई गति प्रदान की।

साथी लोकतांत्रिक देशों और ग्लोबल साउथ की प्रमुख आवाज़ों के रूप में, नाइजीरिया और भारत एक अधिक न्यायपूर्ण, अधिक समावेशी और अधिक प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति साझा प्रतिबद्धता रखते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके निरंतर नेतृत्व में, हमारे लोगों के बीच मित्रता के संबंध और भी अधिक मजबूत होंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस उल्लेखनीय अवसर पर, मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, निरंतर शक्ति और भारत की जनता की सेवा में उनकी हर सफलता की कामना करता हूं।

बोला अहमद टीनूबू, जीसीएफआर

राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ ऑफ आर्मड फोर्सेज

नाइजीरिया संघीय गणराज्य

अबुजा, 7 अक्टूबर 2026"

फिलिपिंस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा;

“सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 वर्षों की जन-सेवा पूरी करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

गुजरात से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने तक, प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा सुशासन, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास पर उनके मजबूत जोर के लिए जानी जाती है, जिसने भारत के कायाकल्प और वैश्विक मंच पर इसकी बढ़ती भूमिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मैं प्रधानमंत्री मोदी के भारत की जनता की सेवा के कार्य में निरंतर सफलता की कामना करता हूं।

2025 में हमारी रणनीतिक साझेदारी से लेकर पिछले महीने फिलीपींस के सीडीआरआई में शामिल होने तक, हमारे संबंध लगातार मजबूत से और मजबूत होते जा रहे हैं। मैं नवंबर में आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों के लिए मनीला में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।"

नेपाल के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा:

"समर्पित जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर भारत के प्रधानमंत्री @narendramodi को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

नेपाल आने वाले वर्षों में आपके और आपकी सरकार की निरंतर सफलता और समृद्धि की कामना करता है।“

बोत्सवाना गणराज्य के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा:

"सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करने पर प्रधानमंत्री @narendramodi को हार्दिक बधाई।

हम भारत के लोगों के प्रति आपकी निष्ठा और सेवा की सराहना करते हैं।

हम आने वाले वर्षों में आपकी सफलता की कामना करते हैं और हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता की आशा करते हैं।"

बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा;

"मैं गुजरात से लेकर नई दिल्ली तक, सरकार में लगातार 25 वर्षों के नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री @narendramodi को हार्दिक बधाई देता हूं। पिछले महीने भारत की अपनी उत्पादक यात्रा के बाद, मैं हमारे दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को और गहरा करने के लिए तत्पर हूं।"

जापान की प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा:

“प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष की अवधि पूरे होने पर मैं अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करना चाहती हूँ। भारत के समाज और राष्ट्र के विकास को साकार करने के लिए वे वर्षों से प्रयास करते आए हैं और सन् 2001 से अपने उत्कृष्ट राजनीतिक नेतृत्व से सरकार के प्रमुख के पद संभालते आए हैं। उन्होंने भारत के विकास को गति देने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इन सारी उपलब्धियों के लिए, मैं एक साथी राजनीतिज्ञ के रूप में सम्मान भावना व्यक्त करती हूँ। मैं फिर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ कि इस जुलाई में मेरी भारत यात्रा के दौरान मुझे उनका बेहद गर्मजोशी भरा स्वागत मिला। भारत की खाद्य संस्कृति और संगीत का अनुभव करते हुए, मुझे जापान-भारत की "विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी" को अगले स्तर तक ले जाने के लिए उनके साथ ठोस कदमों पर विचार-विमर्श करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। मेरी भारत यात्रा बहुत ही फलदायी रही। अगले वर्ष जापान-भारत राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगाँठ है। मुक्त एवं खुले हिन्द-प्रशांत क्षेत्र (FOIP) को साकार करने हेतु मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ मिलकर काम करना चाहती हूँ ताकि रणनीतिक दिशा को साझा करने वाले जापान तथा भारत मिलकर हमारी साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके।“

कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा;

"मेरे प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री @narendramodi, सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्षों की सेवा के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई देता हूं—एक ऐसी यात्रा जो गुजरात से शुरू हुई और भारत के आपके नेतृत्व के साथ निरंतर जारी है।

इस खास मौके पर, मैं डोमिनिका के साथ आपकी दोस्ती और हमारे लोगों के प्रति आपकी उदारता के लिए अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। मैं हमारे देशों के बीच के रिश्ते को बहुत महत्व देता हूँ और आने वाले वर्षों में इसे और मजबूत बनाने की उम्मीद करता हूँ।

डोमिनिका की सरकार, वहां की जनता और अपनी तरफ से, मैं भारत के लोगों की सेवा में आपके अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और निरंतर सफलता की कामना करता हूं।"

सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा;

"उच्चतम स्तर पर 25 वर्षों की जनसेवा पूरी करने पर हार्दिक बधाई, @NarendraModi।

बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो यह कह सकें कि उन्होंने अपनी जिंदगी का एक चौथाई हिस्सा देश की सेवा में लगा दिया—पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और फिर भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर।

मैं अच्छी तरह जानता हूँ कि आप भारत और उसके भविष्य की कितनी परवाह करते हैं और पूरी दुनिया यह देख सकती है कि आपने भारत का मान कितना ऊँचा किया है। मैं महान भारतीय जनता की सेवा में आपके लंबे, स्वस्थ, ऊर्जावान जीवन और निरंतर सफलता की कामना करता हूँ।

भारत भाग्यशाली है कि उसे आपका नेतृत्व मिला है।"

*********

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2320344) आगंतुक पटल : 81
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Gujarati , Odia