वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की; 8.3 किलोग्राम से अधिक विदेशी सोना जब्त किया; 4 लोगों को गिरफ़्तार किया

प्रविष्टि तिथि: 06 OCT 2026 8:47PM by PIB Delhi

सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक ऑपरेशन के तहत लगभग 8.3 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है, जिसका मूल्य करीब 12.37 करोड़ रुपये है। तस्करी गतिविधियों के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन में, डीआरआई अधिकारियों ने कूचबिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी की और 05 अक्तूबर 2026 को उन्होंने चौधरीहाट (भारत-बांग्लादेश सीमा) से कूचबिहार जाने वाले रास्ते पर दो मोटरसाइकिलों पर जा रहे चार लोगों को रोका। संदिग्धों की तलाशी के दौरान सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिन्हें उनमें से दो ने विशेष रूप से बनवाए गए कपड़े के कमर-बेल्ट में छिपाकर रखा था।

उन चार लोगों के पास से कुल 72 सोने के बिस्कुट बरामद किए गए, जिनमें से प्रत्येक का वजन 116 ग्राम था। सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के संबंधित प्रावधानों के तहत लगभग 8.3 किलोग्राम वजन वाले और करीब 12.37 करोड़ रुपये के मूल्य के विदेशी सोने को जब्त किया गया और इसमें शामिल चारों लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है।

यह ऑपरेशन कूचबिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर डीआरआई अधिकारियों की लंबे समय से चल रही चौकस निगरानी का परिणाम था। डीआरआई सीमा-पार के रास्तों से चल रहे सोने की संगठित तरीके से तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और तस्करी के इस कारोबार के पीछे के बड़े सिंडिकेट का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

****

पीके/केसी/आरटी/एसके / डीए
 


(रिलीज़ आईडी: 2319877) आगंतुक पटल : 38

पृष्ठभूमि रिलीज़

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Marathi , Malayalam