प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर गुलवीर सिंह को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 29 SEP 2026 9:34PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर गुलवीर सिंह को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुलवीर सिंह के लिए यह एशियाई खेल विशेष रहे हैं और उनकी उपलब्धि को पोडियम पर स्थान हासिल करने की शानदार हैट्रिक बताया।

श्री मोदी ने उनकी निरंतरता, सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प की सराहना की तथा भविष्य में अनेक और सफलताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

“गुलवीर सिंह के लिए यह वास्तव में विशेष एशियाई खेल रहे हैं!

पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। पोडियम पर स्थान हासिल करने की यह शानदार हैट्रिक है। उनकी निरंतरता, सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय हैं। भविष्य में उनकी अनेक और सफलताओं के लिए शुभकामनाएं: PM @narendramodi

 

****

पीके/केसी/ आरटी /पीके / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2318934) आगंतुक पटल : 18
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam