प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2026 1:24PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी और विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री मोदी ने कहा कि सादगी, साहस और राष्ट्र सेवा से भरपूर उनका जीवन पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके आदर्श और भारत की प्रगति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमेशा मार्गदर्शक बनी रहेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पोस्ट में कहा

“राजघाट पर महात्मा गांधी और विजय घाट पर पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनका सादगी, साहस और राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण जीवन आज भी पीढ़ियों को प्रेरणा देता है।

उनके आदर्श और भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमेशा हमारे लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।

 

 

***

 

पीके/केसी /केएल


(रिलीज़ आईडी: 2318158) आगंतुक पटल : 125
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam