वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 27 से 29 सितंबर, 2026 तक कतर की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी


केंद्रीय वित्त मंत्री अपनी यात्रा के दौरान एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 11वीं वार्षिक बैठक में भाग लेंगी

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण एआईआईबी अध्यक्ष के साथ-साथ जॉर्डन, स्विट्जरलैंड, अल्जीरिया, सऊदी अरब और नेपाल के समकक्षों के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी

प्रविष्टि तिथि: 27 SEP 2026 8:31PM by PIB Delhi

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 27 से 29 सितंबर, 2026 तक कतर की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री जी वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं।

इस यात्रा के दौरान, श्रीमती सीतारमण 28 सितंबर 2026 को दोहा में आयोजित होने वाली एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 11वीं वार्षिक बैठक में हिस्सा लेंगी, साथ ही एआईआईबी अध्यक्ष व जॉर्डन, स्विट्जरलैंड, अल्जीरिया, सऊदी अरब और नेपाल के समकक्षों के साथ अन्य महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगी।

एआईआईबी की वार्षिक बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री एआईआईबी के भारतीय गवर्नर के तौर पर हिस्सा लेंगी। भारत इस बैंक का दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है।

आधिकारिक दौरे के अंतर्गत, केंद्रीय वित्त मंत्री के कतर सरकार के नेतृत्व से मुलाकात करने और कतरी व्यापारिक नेताओं और निवेशकों के साथ चर्चा करने की उम्मीद है।

एआईआईबी और वार्षिक बैठकों के बारे में

एआईआईबी की वार्षिक बैठक में सदस्य देशों और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेते हैं। एआईआईबी , एक बहुपक्षीय विकास बैंक के तौर पर, एशिया में संपोषित बुनियादी ढांचे के विकास और निरंतर आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने, धन सृजन करने और इंफ्रास्ट्रक्चर की कनेक्टिविटी में सुधार करने के उद्देश्य से इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य उत्पादक क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।

***

पीके/केसी/आरटी/एमएम / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2315680) आगंतुक पटल : 113
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati