प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, भगवान गणेश का आशीर्वाद मांगा

प्रविष्टि तिथि: 14 SEP 2026 8:41AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। श्री मोदी ने प्रार्थना की कि भगवान गणेश के दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“मुदाकरात्तमोदकं सदा विमुक्तिसाधकं

कलाधरावतंसकं विलासिलोकरक्षकम्।

अनायकैकनायकं विनाशितेभदैत्यकं

नताशुभाशुनाशकं नमामि तं विनायकम्॥”

इस सुभाषितम् में कहा गया है कि मैं भगवान श्री विनायक को प्रणाम करता हूँ, जिनके पवित्र हाथों में मोदक सुशोभित हैं; जो मोक्ष के मार्ग पर साधकों का सदैव मार्गदर्शन करते हैं; जो अपने मस्तक पर बाल-चंद्रमा को आभूषण के रूप में धारण करते हैं; जो संपूर्ण ब्रह्मांड के रक्षक और संपूर्ण सृष्टि के एकमात्र परम स्वामी हैं; जिन्होंने गजासुर नामक राक्षस का वध किया और जो अपने भक्तों को सभी दुखों और कष्टों से शीघ्र मुक्त करते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

“देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। गणपति बाप्पा मोरया!

मुदाकरात्तमोदकं सदा विमुक्तिसाधकं

कलाधरावतंसकं विलासिलोकरक्षकम्।

अनायकैकनायकं विनाशितेभदैत्यकं

नताशुभाशुनाशकं नमामि तं विनायकम्॥”

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2309936) आगंतुक पटल : 90
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Gujarati , Malayalam