प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने लगातार दूसरी बार एशिया कप जीतने पर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 13 SEP 2026 8:38PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अजेय रहते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरी बार एशिया कप का खिताब जीतने पर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम की यह सफलता खिलाड़ियों की प्रतिभा और उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

श्री मोदी ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा;

"भारतीय हॉकी के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण!

अजेय रहते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरी बार एशिया कप का खिताब जीतने पर हमारी जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई।

उनकी यह सफलता खिलाड़ियों की प्रतिभा और उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

@TheHockeyIndia”

************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2309887) आगंतुक पटल : 128
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Gujarati