उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 5 सितंबर को चेन्नई जाएंगे
प्रविष्टि तिथि:
04 SEP 2026 3:44PM by PIB Delhi
भारत के उपराष्ट्रपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन 5 सितंबर, 2026 को चेन्नई, तमिलनाडु के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे।
अपने दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति गिंडी, चेन्नई में वाल्वुलर और संरचनात्मक हृदय रोगों के उपचार को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित राष्ट्रीय शैक्षणिक बैठक इंडिया वाल्व्स 2026 में भाग लेंगे और इंडिया वाल्व रजिस्ट्री का शुभारंभ करेंगे.
वह चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में दिनमलर समाचार पत्र के प्रकाशन के 75वें वर्ष के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी करने हेतु आयोजित समारोह में भी भाग लेंगे.
*****
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2306765)
आगंतुक पटल : 121