प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 31 AUG 2026 3:57PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री श्री निकोल पशिन्यान ने आज किर्गिज़ गणराज्य के बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की। इस वर्ष जून में आर्मेनिया में हुए आम चुनावों के बाद प्रधानमंत्री श्री पशिन्यान के  पुन: पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रधानमंत्री श्री मोदी और प्रधानमंत्री श्री पशिन्यान के बीच यह पहली मुलाकात थी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री श्री पशिन्यान को चुनावी विजय और पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने रक्षा, आर्थिक सहयोग, फार्मा, खनन, शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने हाल के समय में विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार पर संतोष व्यक्त किया और दोनों देशों के बीच विशेष सौहार्द और मैत्री की भावना से चिह्नित इन संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद और कूटनीति के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता दोहराई।

प्रधानमंत्री श्री पशिन्यान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को आर्मेनिया-अज़रबैजान शांति समझौते के कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा पारस्‍परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

****

पीके/केसी/आईएम/जीआरएस

 


(रिलीज़ आईडी: 2305026) आगंतुक पटल : 96
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Manipuri , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada