प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी पर बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
26 AUG 2026 10:01AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के मौके पर सभी को बधाई दी है।
श्री मोदी ने उम्मीद जताई कि यह अवसर एकता की भावना को और मजबूत करेगा तथा हर तरफ खुशियां फैलाएगा। उन्होंने कामना की कि दया और समाजसेवा की भावना सभी का मार्ग दर्शन करेगी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा:
“ईद मुबारक!
मिलाद-उन-नबी पर बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि यह अवसर एकता की भावना को और मजबूत करेगा तथा हर तरफ खुशियां फैलाएगा। मेरी कामना है कि दया और समाजसेवा की भावना हम सभी का मार्ग दर्शन करेगी।"
***
पीके/केसी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2303431)
आगंतुक पटल : 66