नागरिक उड्डयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

प्रविष्टि तिथि: 16 AUG 2026 2:02PM by PIB Delhi

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1810 से वाराणसी से मुंबई की यात्रा करने वाले थे, उन्‍होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चेक-इन काउंटर पर एक लाइसेंसी आग्नेयास्त्र (21 जिंदा कारतूसों के साथ 7.62 मिमी पिस्तौल) के बारे में जानकारी दी।

यात्री को अनिवार्य सुरक्षा औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए निर्धारित जांच क्षेत्र में ले जाया गया। हथियार की जांच और निरीक्षण के दौरान गलती से एक गोली चल गई। गोली किसी वस्‍तु से टकराकर वापसी आई और दो जांच कर्मियों, श्री रोहित राज और सुश्री सुमन कुमारी को घायल कर दिया।

दोनों कर्मियों को तत्काल सहायता प्रदान की गई और चिकित्सा उपचार के लिए उन्हें वाराणसी के न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और यात्री को कानून के अनुसार जांच और आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) हवाई अड्डों पर लाइसेंस प्राप्त हथियारों को संभालने और ले जाने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना सहित घटना के कारणों की जांच कर रहा है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

घटना पर तुरंत काबू पा लिया गया और हवाई अड्डे का कामकाज बिना किसी बाधा के जारी है।

***

पीके/केसी/पीपी/वीके


(रिलीज़ आईडी: 2300170) आगंतुक पटल : 238
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Gujarati , Tamil , Telugu