राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति की पारसी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं
प्रविष्टि तिथि:
14 AUG 2026 6:10PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पारसी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: -
“पारसी नव वर्ष नवरोज़ के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों, विशेषकर पारसी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
नवरोज़ नई शुरुआत और नई उम्मीद का प्रतीक है। खुशहाली और सद्भाव का यह पर्व हमें सह-अस्तित्व और मानवता की सेवा करने के मूल्यों का स्मरण कराता है। पारसी समुदाय ने अपनी उद्यमशीलता और परोपकार की भावना से भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मुझे विश्वास है कि यह पावन पर्व सभी नागरिकों को एक समावेशी और विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।”
राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-
****
पीके/केसी/आर/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2299558)
आगंतुक पटल : 111