गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सीएपीएफ के प्रशिक्षण संस्थान

प्रविष्टि तिथि: 11 AUG 2026 4:07PM by PIB Delhi

देश भर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कुल 83 प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए गए हैं।

प्रशिक्षण केंद्रों का विस्तार, आधुनिकीकरण और उन्नयन आवश्यकतानुसार किया जा रहा है। इसके अलावा, सीएपीएफ में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समय-समय पर मोटर वाहनों और तकनीकी उपकरणों की खरीद तथा मानव संसाधन सृजन का कार्य किया गया है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय जंगल युद्ध महाविद्यालय (सीआरपीएफ) और बिहार के किशनगंज जिले में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (सीआईएसएफ) स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

यह जानकारी गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

****

पीके/केसी/एके/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2297879) आगंतुक पटल : 305
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Punjabi , Tamil