संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने 'एक्सेस (वायरलाइन और वायरलेस) और ब्रॉडबैंड (वायरलाइन और वायरलेस) सेवा विनियम, 2024 की गुणवत्ता सेवा मानकों' में संशोधन के मसौदे पर परामर्श पत्र जारी किया

प्रविष्टि तिथि: 05 AUG 2026 2:48PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज 'एक्सेस (वायरलाइन और वायरलेस) और ब्रॉडबैंड (वायरलाइन और वायरलेस) सेवा विनियम, 2024 की सेवा की गुणवत्ता के मानक' में प्रस्तावित संशोधनों के मसौदे पर परामर्श पत्र जारी किया है, जिसमें हितधारकों से टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां आमंत्रित की गई हैं।

अगस्त 2024 में, ट्राई ने पूर्व के क्‍यूओएस फ्रेमवर्क की व्यापक समीक्षा की और 2 अगस्त, 2024 को समेकित विनियमन 'एक्सेस (वायरलाइन और वायरलेस) और ब्रॉडबैंड (वायरलाइन और वायरलेस) सेवा गुणवत्ता मानक विनियम, 2024' अधिसूचित किया। ये विनियम प्रौद्योगिकी-मुक्‍त प्रदर्शन मानकों, सुदृढ़ रिपोर्टिंग प्रणालियों और उपभोक्ताओं के लिए पारदर्शिता बढ़ाने के उपायों के माध्यम से एक्सेस और ब्रॉडबैंड सेवाओं की गुणवत्ता की निगरानी के लिए एक अद्यतन क्‍यूओएस फ्रेमवर्क प्रदान करते हैं। यह विनियमन 1 अक्टूबर, 2024 से लागू हुआ।

विनियमों के कार्यान्वयन के दौरान प्राप्त अनुभव, हितधारकों से प्राप्त टिप्‍पणियों, तकनीकी विकास और विश्वसनीय तथा उच्च-गुणवत्ता वाली डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए उपभोक्ताओं की बढ़ती अपेक्षा के आधार पर, कार्यान्वयन के दौरान चिन्हित समस्याओं का समाधान करना और सेवा की गुणवत्ता ढांचे की प्रभावशीलता को और बढ़ाना आवश्यक समझा जाता है। तदनुसार, 'एक्सेस (वायरलाइन और वायरलेस) और ब्रॉडबैंड (वायरलाइन और वायरलेस) सेवा विनियम, 2024 की सेवा की गुणवत्ता के मानक' के कुछ प्रावधानों में संशोधन का प्रस्ताव है।

'एक्सेस (वायरलाइन और वायरलेस) और ब्रॉडबैंड (वायरलाइन और वायरलेस) सेवा की गुणवत्ता के मानक (प्रथम संशोधन) विनियम, 2026' की मसौदा अधिसूचना के साथ परामर्श पत्र ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर रखा गया है, जिसमें हितधारकों से टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां आमंत्रित की गई हैं।

मसौदा अधिसूचना में प्रस्तावित संशोधन या विनियमों के किसी अन्य प्रासंगिक प्रावधान पर लिखित टिप्पणियां और यदि कोई प्रति-टिप्पणियां हों, तो उन्हें प्राथमिकतापूर्वक डाक द्वारा

adv-qos1@trai.gov.in पर क्रमशः 26 अगस्त, 2026 और 7 सितंबर, 2026 तक भेजा जा सकता है।

किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए, सलाहकार (क्यूओएस-आई) श्री तेजपाल सिंह से

adv-qos1@trai.gov.in या +91-11-20907759 पर संपर्क किया जा सकता है।

***

पीके/केसी/एसकेएस/केके   


(रिलीज़ आईडी: 2294816) आगंतुक पटल : 98
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil , Kannada