प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि:
19 JUL 2026 10:55AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनका साहसी जीवन आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है और उनकी वीरता की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया;
महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहसिक जीवन आज भी हर भारतीय को गर्व से भर देता है। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत उनकी शौर्यगाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।
***
पीके/केसी/केएल/वीके
(रिलीज़ आईडी: 2286258)
आगंतुक पटल : 479
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam