गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया

प्रविष्टि तिथि: 12 JUL 2026 10:39PM by PIB Delhi

कतर के पूर्व अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का देहांत 12 सितंबर, 2026 को हो गया। दिवंगत गणमान्य व्यक्तिव के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, भारत सरकार ने 13 सितंबर, 2026 (सोमवार) को पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

भारत में शोक दिवस के दिन उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयाजित नहीं किया जाएगा।

*****

पीके/केसी/एसएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2284390) आगंतुक पटल : 15
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati