कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने नवाचार मंत्र के पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाई


पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ाए जाने से देश भर के आकांक्षी उद्यमियों और अन्वेषकों की अधिक भागीदारी की सुनिश्चित की जा सकेगी

प्रविष्टि तिथि: 05 JUL 2026 6:56PM by PIB Delhi

देश भर के अन्वेषकों के जबरदस्त उत्साह को देखते हुए, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने अपने प्रमुख राष्ट्रीय इनोवेशन प्लेटफ़ॉर्म 'नवाचार मंत्र' के पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। इससे और भी आकांक्षी उद्यमियों को अपने बेहतरीन आइडियाज़ को सफल बिज़नेस में बदलने का अवसर मिलेगा।

नवाचार मंत्र के आधिकारिक पोर्टल पर अब तक हजारों आकांक्षी उद्यमियों और अन्वेषकों ने पंजीकरण कराया है। उम्मीद है कि पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से और अधिक पंजीकरण होंगे तथा देश भर से कई और नए और इनोवेटिव आइडिया सामने आएंगे।

मंत्रालय के तत्वावधान में शुरू किए गए नवाचार मंत्र का कार्यान्वयन राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी) द्वारा किया जा रहा है जिसमें आईआईटी दिल्ली का फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी) नॉलेज पार्टनर के तौर पर काम कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य बेहतर संभावनाओं वाले बिज़नेस आइडिया की पहचान करना, उन्हें आगे बढ़ाना और उन्हें तेज़ी से विकसित करना है। इसके लिए व्यवस्थित मेंटरशिप, विशेषज्ञों की सलाह, उद्योग जगत से जुड़ाव और मार्केट तक पहुंच जैसे साधन उपलब्ध कराए जाते हैं।

नवाचार-आधारित उद्यमिता के लिए एक बड़े प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर डिज़ाइन किया गया नवाचार मंत्र प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से मार्गदर्शन, इनक्यूबेशन सपोर्ट, उद्योग साझेदारी, निवेशकों से जुड़ने का अवसर और संस्थागत मदद प्रदान करता है। इस पहल का उद्देश्य अन्वेषकों को उनके आइडिया को बेहतर बनाने, उन्हें परखने और उन्हें बाजार की क्षमता वाले टिकाऊ उद्यमों में बदलने में मदद करना है साथ ही पूरे देश में उद्यमिता के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार करना है।  

नवाचार और उद्यम के बीच की खाई को पाटने के उद्देश्य से शुरू किया गया नवाचार मंत्र, सरकार के उस विजन के अनुरूप है जिसका उद्देश्य नवाचार-आधारित विकास को बढ़ावा देना, नौकरी पैदा करने वालों को तैयार करना और भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मज़बूत करना है। यह पहल छात्रों, स्टार्टअप्स, पेशेवरों और ज़मीनी स्तर के अन्वेषकोंजिनमें टियर-II, टियर-III और ग्रामीण भारत के लोग भी शामिल हैंकी भागीदारी को बढ़ावा देकर देश के हर कोने से उद्यमिता की क्षमता को सामने लाने का प्रयास करती है।

पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाना इस बात को दिखाता है कि मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि योग्य अन्वेषकों को प्रोग्राम में हिस्सा लेने और इसके व्यापक सपोर्ट इकोसिस्टम का लाभ उठाने के लिए पर्याप्त समय मिले। यह एमएसडीई के उन प्रयासों को भी मज़बूती देता है जिनका उद्देश्य नवाचार और उद्यमिता को अधिक समावेशी, सुगम और भारत की विविध प्रतिभाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला बनाना है।

मंत्रालय ने देश भर के छात्रों, स्टार्टअप्स, पेशेवरों, ज़मीनी स्तर के अन्वेषकों और उद्यमी बनने के अकांक्षी लोगों को प्रोत्साहित किया है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और अपने आइडियाज को असरदार उद्यमों में बदलने की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं

अधिक जानकारी के लिए देखें: https://nm.fitt-iitd.in/

यहां आवेदन करें: https://accubate.fitt-iitd.in/ext/form/23520/1/apply?source=Print&medium=post

***

पीके/केसी/एसके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2281406) आगंतुक पटल : 83
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil