संचार मंत्रालय
ट्राई ने सिक्किम में गंगटोक और पाकयोंग जिलों तथा एनएच 310 पर देउराली बाजार, गंगटोक से नाथू ला दर्रे तक मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता की जांच की
प्रविष्टि तिथि:
03 JUL 2026 12:32PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मई 2026 में सिक्किम में गंगटोक और पाकयोंग जिलों तथा एनएच-310 पर तथा देउराली बाजार, गंगटोक से नाथू ला दर्रे तक किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के परिणाम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। परीक्षण के दौरान, ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सफतला दर (सीएसआर), डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) मापदंडों के लिए टीएसपी के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।
इन परीक्षणों को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए किया जाता है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सेशन स्थापित किए जाते हैं। कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके सेशन की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से सिक्किम में 8 मई 2026 से 9 मई 2026 तक पश्चिम बंगाल के एलएसए क्षेत्र में 102.8 किलोमीटर शहरी क्षेत्र, 66.5 किलोमीटर राजमार्ग और 5 प्रमुख स्थानों पर ड्राइव टेस्ट आयोजित किए। ये टेस्ट ट्राई के कोलकाता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, ड्राइव टेस्ट के दिन/समय पर परीक्षण क्षेत्र/मार्ग पर दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
ड्राइव टेस्ट रूट मैप : निम्नलिखित मानचित्र ड्राइव टेस्ट मार्गों का अवलोकन प्रस्तुत करता है, जिसमें शहर ड्राइव, अलग-अलग ऑपरेटरों के बीच कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट शामिल हैं, जैसा कि मानचित्र पर दर्शाए गए संकेत व्यक्त करते है:

इन प्रमुख मापदंडों का जांच किया गया
- कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2जी/ 3जी/ 4जी/ 5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।
बी. वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, ध्वनि की गुणवत्ता।
सी. कॉल साइलेंस इंस्टेंस : कॉल के दौरान कितनी बार कॉल साइलेंस हुआ
डी. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर
गंगटोक और पाकयोंग जिलों में तथा देउराली बाजार, गंगटोक से एनएच 310 पर नाथू ला दर्रे तक मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन को प्रमुख मापदंडों के आधार पर नीचे संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है:
- ) कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में सिटी ड्राइव टेस्ट रूट और हाईवे ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की तीव्रता (कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल तीव्रता वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई) सिटी ड्राइव टेस्ट में एयरटेल के लिए 1348/ 18887 , बीएसएनएल के लिए 6388/16333 , आरजेआईएल के लिए 476/18790 और वीआईएल के लिए 3504/18653 थी। हाईवे ड्राइव टेस्ट में एयरटेल के लिए 4584/13089 , बीएसएनएल के लिए 6087/ 14797, आरजेआईएल के लिए 1711/8802 और वीआईएल के लिए 3597/7563 थी । कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- ) कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से कॉल ड्रॉप की संख्या को ड्रॉप कॉल के रूप में मापा गया। सिटी ड्राइव टेस्ट में एयरटेल के लिए यह संख्या 0/131 , बीएसएनएल के लिए 18/ 117, आरजेआईएल के लिए 3/134 और वीआईएल के लिए 0/130 थी। हाईवे ड्राइव टेस्ट में यह संख्या एयरटेल के लिए 3/66 , बीएसएनएल के लिए 14/72 , आरजेआईएल के लिए 11/49 और वीआईएल के लिए 4/36 थी। कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
सी) कॉल साइलेंस इंस्टेंस - कुल स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंस रहने की कुल संख्या के रूप में मापी गई कॉल साइलेंस इंस्टेंस, सिटी ड्राइव टेस्ट में एयरटेल के लिए 8/129 , बीएसएनएल के लिए 5/104 , आरजेआईएल के लिए 4/125 और वीआईएल के लिए 7/122 थी, जबकि हाईवे ड्राइव टेस्ट में एयरटेल के लिए 9/48 , बीएसएनएल के लिए 7/63 , आरजेआईएल के लिए 5/36 और वीआईएल के लिए 7/31 थी । कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- ) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट :
- i) डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): शहर में किए गए ड्राइव टेस्ट में एयरटेल (5जी/4जी) की औसत डाउनलोड गति 50.93 एमबीपीएस , बीएसएनएल (2जी/4जी) की 10.88 एमबीपीएस , आरजेआईएल (5जी/4जी) की 63.89 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) की 22.12 एमबीपीएस देखी गई। वहीं, राजमार्ग पर किए गए ड्राइव टेस्ट में एयरटेल (5जी/4जी) की 41.60 एमबीपीएस , बीएसएनएल (2जी/4जी) की 6.68 एमबीपीएस , आरजेआईएल (5जी/4जी) की 60.26 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) की 13.79 एमबीपीएस देखी गई । डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : शहर में किए गए ड्राइव टेस्ट में एयरटेल (5जी/4जी) की औसत अपलोड गति 13.29 एमबीपीएस , बीएसएनएल (2जी/4जी) की 4.10 एमबीपीएस , आरजेआईएल (5जी/4जी) की 13.80 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) की 10.47 एमबीपीएस देखी गई। वहीं, राजमार्ग पर किए गए ड्राइव टेस्ट में एयरटेल (5जी/4जी) की 7.51 एमबीपीएस , बीएसएनएल (2जी/4जी) की 3.34 एमबीपीएस , आरजेआईएल (5जी/4जी) की 7.50 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) की 4.86 एमबीपीएस देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
मैप पर लाल बिंदु पर क्लिक करके ड्रॉप कॉल और कॉल साइलेंस की स्थिति देखी जा सकती है।
आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण इस प्रकार है:
ए) शहर - सिटी ड्राइव में शामिल क्षेत्र हैं गंगटोक, रानीपूल, पाक्योंग, रोराथांग, कुमरेक, रंगपो, मजीतार, सिंगताम और मांगथांग आदि।
बी) राजमार्ग - राजमार्ग यात्रा में शामिल क्षेत्र देउराली बाजार से एनएच 310 होते हुए गंगटोक, ताथांगचेन, हनुमान टोक, रोंग्येक, त्सोमगो झील और शेराथांग आदि से गुजरते हुए नाथू ला दर्रे तक हैं।
सी) हॉटस्पॉट - स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव को कैप्चर करने वाले हॉटस्पॉट स्थान हैं: (i) जिला न्यायालय सुहिम कॉलोनी जिला न्यायालय गंगटोक सिक्किम के पास; (ii) नाथू ला दर्रा व्यू प्वाइंट कुपूप सिक्किम; (iii) एसडीएम कार्यालय पाकयोंग पूर्वी सिक्किम; (iv) एसटीएनएम अस्पताल सोचाकगांग सिची गंगटोक, सिक्किम; (v) त्सोमगो झील व्यू प्वाइंट, जवाहरलाल नेहरू रोड, सिक्किम
इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित दूर संचार सेवा प्रदाताओं के साथ साझा कर दिए गए हैं ताकि वे अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए adv.kolkata@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है या कोलकाता स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से +91-33-22361401 पर संपर्क किया जा सकता है ।
अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें
***
पीके/केसी/बीयू/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2280697)
आगंतुक पटल : 91